24 साल पहले 'चक दे इंडिया' एक्टर का हुआ था एक्सीडेंट, बैंक बैलेंस हुआ था खाली; बेटी ने इंडस्ट्री पर बोली ये बात

छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय के अमिट छाप छोड़ने वाले 'रंजन श्रीवास्तव' 24 साल पहले एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फाइनेंशियल ...और पढ़ें

24 साल पहले एक्टर का हुआ था भयानक एक्सीडेंट / फोटो- Instagram
'गोलमाल', 'चक दे इंडिया' और 'कभी हां कभी ना' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अंजन श्रीवास्तव की बेटी ने हाल ही में बताया कि साल 2002 में उनके पिता के साथ हुए भयानक एक्सीडेंट ने किस तरह से उनके पूरे परिवार के हालातों को बदलकर रख दिया था।
जल्द ही बिग स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रंजना ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी इल्जाम लगाए और यहां होने वाली पॉलिटिक्स पर भी कई खुलासे किए।
स्टेज पर परफॉर्म करते हुए हुआ था हादसा
ई-टाइम्स से खास बातचीत करते हुए रंजना श्रीवास्तव ने कहा, "साल 2002 में जब मेरे पापा स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तो उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ। वह मूव नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार परफॉर्म कर रहे थे। उसके बाद आर्थिक रूप से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि इस इंडस्ट्री में अगर आप फिजिकली फिट नहीं हैं, तो आपका काम बंद हो सकता है।"
-1779171802401.jpg)
पैसों की तंगी की वजह से सोचनी पड़ती थीं ये बातें
रंजना श्रीवास्तव ने आगे कहा, "सच में हमने वे दिन भी देखे हैं, जब हमें यह चिंता सताती थी कि अब हम फाइनेंशियली कैसे चीजें संभालेंगे। इसलिए मेरे पिता हमेशा मुझसे यह कहते थे कि तुम्हें कभी भी अपना बैंक बैलेंस खाली नहीं होने देना है और हमेशा तुम्हारे अंदर दूसरा हुनर होना चाहिए, जिस पर आपको भरोसा हो कि मैं यह कर सकता हूं। मैं अपने पिता की उस सलाह की आभारी हूं, क्योंकि उसकी वजह से आगे चलकर कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि मेरे पास काम न हो। चाहे थिएटर हो, डिजाइन हो या फिर एक्टिंग, मेरी क्रिएटिव एनर्जी हमेशा एक्टिव रहती है।"
इस फिल्म से डेब्यू करेंगी रंजना श्रीवास्तव
'चांद तारा' के साथ बिग स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रहीं रंजना अपने ऑडिशन के समय को याद करके काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा,
"यह काफी रोमांचक रहा है। हमने 9 फरवरी के आसपास शूटिंग शुरू की थी। 5 फरवरी को कई स्क्रीन टेस्ट के बाद मुझे इस भूमिका के लिए चुना गया। मुझे सिर्फ चार दिन प्लान करने का मौका मिला, क्योंकि शूटिंग का प्लान बन चुका था, लेकिन कई तरह की व्यवस्था संबंधी समस्याएं और कास्टिंग को लेकर अनिश्चितता थी। मैं चार दिन तक लगातार रोई थी। आप सोचिए कि 15 साल की मेहनत के बाद फाइनली आपको आपका बड़ा अवसर मिलना कितनी बड़ी बात है।"
-1779172385513.jpg)
आपको बता दें कि 'चांद तारा' के ट्रेलर को हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां इसे काफी सराहना मिली। इस फिल्म का निर्देशन पद्म श्री अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मोहम्मद अली बेग ने किया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :