Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इंतजार हुआ खत्म! रिलीज हो गया धुरंधर 2 का अनकट वर्जन, होगा डबल धमाका

इंतजार हुआ खत्म! रिलीज हो गया धुरंधर 2 का अनकट वर्जन, होगा डबल धमाका

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए मेकर्स ने अनदेखा और रॉ वर्जन निकाला है। ...और पढ़ें




 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये से ऊपर बढ़ गया है।


फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब जो फैंस इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे थे फाइनली उनका ये इंतजार खत्म हुआ। फिल्म के डिजिटल रिलीज को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म में बदलाव हुआ है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

एक तरफ जहां फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं इसका दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए ये सुविधा थोड़ी अलग है। इंटरनेशनल दर्शकों के लिए धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी।



इसको लेकर चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कि ओटीटी वर्जन थिएटर में रिलीज हुए वर्जन से ज्यादा लंबा होगा। इस वजह से इस अनकट वर्जन भी बोला जा रहा है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर 2: द रिवेंज 14 से 15 मई 2026 के बीच स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। दर्शक टाइम जोन के हिसाब से इसे नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। मेकर्स ने इसे अनदेखा और रॉ वर्जन नाम दिया है Dhurandhar 2 (Undekha and Raw)। हालांकि, यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं होगी।
भारत में किसे बेचे गए हैं राइट्स?

भारतीय दर्शक इस एक्शन ड्रामा को केवल जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे। ओटीटी वर्जन लगभग 3 घंटे 52 मिनट का है, जो थिएटर रिलीज 3 घंटे 49 मिनट से लगभग तीन मिनट लंबा है। भारत में, JioHotstar ने फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। कथित तौर पर यह सौदा लगभग 150 करोड़ रुपये का हुआ है। इस अधिग्रहण को हाल के समय में किसी भारतीय फिल्म के लिए हुए सबसे बड़े OTT सौदों में से एक बताया जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]