Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इंस्टाग्राम का प्यार, मंदिर में शादी और 2 घंटे बाद ही 10 लाख की डिमांड; कोडरमा में दहेज न मिलने पर पति फरार

इंस्टाग्राम का प्यार, मंदिर में शादी और 2 घंटे बाद ही 10 लाख की डिमांड; कोडरमा में दहेज न मिलने पर पति फरार

सतगावां, कोडरमा में इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर दहेज मांगने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें






दहेज न मिलने पर पति फरार


(कोडरमा)। इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला सतगावां थाना क्षेत्र में सामने आया है। पचौड़ी गांव की 19 वर्षीय काजल कुमारी ने ईटाय निवासी रौशन कुमार समेत उसके छह स्वजन के खिलाफ थाना में आवेदन देकर यौन शोषण, धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।


पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रौशन कुमार अपनी बुआ के घर पचौड़ी आता-जाता था। करीब पांच माह पूर्व दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।
शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए

आरोप है कि रौशन ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कई बार धमकी देकर उसका शोषण किया। 21 मई की रात करीब 11 बजे रौशन युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान स्वजन और ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मौके पर ग्रामीणों के दबाव में रौशन ने शादी करने की सहमति दी। इसके बाद 22 मई को घोड़सीमर मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।


दहेज में 10 लाख रुपये की मांग

युवती का आरोप है कि विवाह के करीब दो घंटे बाद ही रौशन की मां निर्मला देवी, मौसी नीतू देवी, मामा पिंटू सिंह, फूफा तथा अन्य स्वजन उसके घर पहुंचे और दहेज में 10 लाख रुपये नकद तथा मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर घर में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी भी दी गई।



आरोप है कि रौशन के पिता सुधीर सिंह और भाई राहुल कुमार ने फोन पर भी धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, 23 मई की सुबह रौशन शौच जाने की बात कहकर घर से निकला और फरार हो गया। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया

इस बारे में थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर रौशन कुमार सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]