Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड स्वास्थ्य विभाग से 151 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को हरी झंडी, अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

झारखंड स्वास्थ्य विभाग से 151 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को हरी झंडी, अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार


राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन टेंडर प्रक्रिया से हुआ है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सूची जारी की है, जल्द ही नि ...और पढ़ें






झारखंड में 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों का टेंडर से चयन। 


राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत 151 विशेषज्ञ डॉक्टर चयनित।


चयनित चिकित्सकों को शीघ्र मिलेंगे नियुक्ति पत्र, पदस्थापन आदेश जारी।


नौकरी छोड़ने वाले डॉक्टरों को काली सूची में डालने का आदेश।


 राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 151 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन टेंडर के माध्यम से किया गया है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा द्वारा इन चयनित चिकित्सकों की सूची प्रकाशित कर दी गई है।

चिकित्सकों के पदस्थापन का आदेश शीघ्र जारी होगा तथा नियुक्ति पत्र मिलेगा। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन उनके द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों का दिए गए विकल्प तथा कोट किए गए मानदेय (अधिकतम तीन लाख रुपये) के आधार पर अनुबंध पर किया गया है।


इधर, पूर्व में टेंडर के माध्यम से बहाल चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र लेने के बाद नौकरी छोड़ने का मामला भी प्रकाश में आया है।

विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दो बार नियुक्ति के बाद इस्तीफा देनेवाले चिकित्सकों को काली सूची में डालने का आदेश दिया है।
शशि प्रकाश झा को आयुष निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

स्वास्थ्य विभाग ने दो पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके तहत अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान-झारखंड शशि प्रकाश झा को आयुष निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह, विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को अपने कार्यों के अतिरिक्त झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अनुमोदन के बाद विभाग ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]