Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'करियर लंबा चले तो लोग बहुत कुछ कहेंगे...', 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने रॉयल्स की जीत के बाद क्यों कहा ऐसा?

'करियर लंबा चले तो लोग बहुत कुछ कहेंगे...', 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने रॉयल्स की जीत के बाद क्यों कहा ऐसा?

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें मजबूत कीं। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की शानदार पारी खेली ...और पढ़ें






 Vaibhav Suryavanshi Player of the Match: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया। अब उनके 14 अंक हो गए हैं और 14 अंक के साथ वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पंजाब की टीम पहली बार इस सीजन टॉप-4 से बाहर हो गई है। पंजाब को अपना आखिरी मैच हर-हाल में जीतना होगा।


वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में आरआर को 221 का टारगेट मिला था और यशस्वी और सूर्यवंशी ने उन्हें शानदार शुरुआत दिलाई थी। यशस्वी ने 23 गेंद पर 43 रन बनाए और वैभव ने 38 गेंद पर 93 रन बनाकर पूरे मैच को एकतरफा बना दिया। उनके आक्रामक बैटिंग की वजह से लखनऊ मैच में वापस नहीं आ पाई। अब राजस्थान की टीम को अपने आखिरी मैच में एमआई के खिलाफ जीत चाहिए होगी, ताकि वो 16 अंक के साथ प्लेऑफ में चली जाए। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।


Vaibhav Suryavanshi को मिला POTM अवॉर्ड

'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा,

"गेंदबाजी के दौरान में बाहर बैठा था रहा था कि यह पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छी है। आज मैंने सोचा कि शुरूआत में जल्दबाजी नहीं करुंगा और टाइम लेकर खेलुंगा। क्योंकि मैंने सोचा कि अगर मैंने थोड़ा टाइम लेकर खेला तो फिर इससे दूसरे बल्लेबाज को भी फायदा होगा। मुझे पता है कि मैं दो या तीन बाउंड्री या फिर छक्के किसी भी ओवर में लगा सकता हूं। इसलिए आज मैंने अपनी बैटिंग में जल्दबाजी नहीं की।"

इतनी कम उम्र में इतना अटेंशन मिलने के सवाल पर वैभव ने कहा,


मैं न्यूजपेपर नहीं पढ़ता हूं। मैं केवल सोचता हूं कि अभी मेरे करियर का आगाज हुआ है। अभी मुझे काफी लंबा सफर तय करना है। इस दौरान लोग काफी कुछ कहेंगे। इस दौरान मेरा फोकस केवल गेम पर रहना चाहिए और अपनी जर्नी को पूरा करने पर ध्यान होना चाहिए।

वैभव


लखनऊ के खिलाफ मैच में 93 रन की पारी में वैभव ने एक खास सेलिब्रेशन किया था, जो काफी वायरल हुआ था। अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने एक अनोखे हाथ के इशारे से जश्न मनाया था। उन्होंने एक उल्टा 'V' बनाकर उसके ऊपर एक उंगली रखी हुई थी। इसको लेकर उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बताया कि उन्हें भी नहीं पता उसका मतलब।


आरआर के ओपनर ने आगे कहा,

"मुझे नहीं पता कि मैंने वह सेलिब्रेशन क्यों किया। उस सेलिब्रेशन का ऐसा कोई मतलब नहीं था। यहां तक पिछली बार भी मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई मतलब नहीं था। मैं बस केवल नई-नई चीजें ट्राई करता रहता हूं।"


राजस्थान का अगला मैच एमआई के साथ 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में है। इस मैच को लेकर वैभव ने कहा कि अगले मैच में भी हमें फील्ड के बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं देना है। हर किसी को केवल गेम पर ध्यान देना है और उसका लुत्फ उठाना है। टूर्नामेंट में चीजें ऊपर-नीचे होती रहती हैं लेकिन हमारा फोकस अच्छी क्रिकेट खेलकर मैच जीतने पर होना चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]