Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इस हफ्ते लॉन्‍च होगी Volkswagen Taigun Facelift, होंगे कई बदलाव और मिलेंगे नए फीचर्स

इस हफ्ते लॉन्‍च होगी Volkswagen Taigun Facelift, होंगे कई बदलाव और मिलेंगे नए फीचर्स

वाहन निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Volkswagen Taigun के Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। भारत में इस एस ...और पढ़ें




ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता फॉक्‍सवैगन की ओर से भारत में सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Volkswagen Taigun को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को इस हफ्ते लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Volkswagen Taigun Facelift लॉन्‍च होगी

फॉक्‍सवैगन की ओर से ताइगुन को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को इस हफ्ते भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में नौ अप्रैल को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें कई बड़े बदलाव होंगे।
क्‍या होंगे बदलाव

निर्माता की ओर से इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नए डिजाइन वाले बंपर, एलईडी हेडलाइट, नई फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन की रियर लाइट, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ADAS जैसे फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।

इंजन में नहीं होगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन के विकल्‍प ही दिए जा सकते हैं। जिसके साथ छह स्‍पीड ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं।

कितनी होगी कीमत

फॉक्‍सवेगन की ओर से औपचारिक तौर पर जब एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया जाएगा, उसके बाद ही कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि मौजूदा वर्जन की कीमत के आस पास ही फेसलिफ्ट की कीमत को रखा जा सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]