Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चेन्नई पर हैदराबाद की जीत के बाद काव्या मारन का 'वाइल्ड' सेलिब्रेशन, वायरल हो गया Video

चेन्नई पर हैदराबाद की जीत के बाद काव्या मारन का 'वाइल्ड' सेलिब्रेशन, वायरल हो गया Video

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन ने जमकर जश्न मनाया और इसका वीडियो ...और पढ़ें







काव्या मारन के जश्न का वीडियो वायरल


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल-2026 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी समाप्त हुई तो लग रहा था कि इस पिच पर 194 रन का स्कोर पर्याप्त नहीं होगा। लेकिन मेजबान टीम ने नीतीश कुमार रेड्डी (2/31) और ईशान मलिंगा (3/29) की दमदार गेंदबाजी के दम पर सीएसके को 184 रन पर रोककर मैच 10 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम का मालकिन काव्या मारन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।


पिछले मैच में गेंदबाजी से सभी का दिल जीतने वाले प्रफुल्ल पटेल काफी महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने अंतिम ओवर में 18 रन का बचाव करते हुए जैमी ओवरटन का विकेट लिया तो वहीं साकिब हुसैन ने अहम मौके पर शिवम दुबे को बोल्ड कर मैच को सनराइजर्स के पक्ष में मोड़ दिया और इस जीत ने काव्या को झूमने का मौका दिया।

काव्या ने मनाया जश्न

जैसे ही हैदराबाद की जीत तय हुई वैसे ही काव्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह जोर-जोर से झूमने लगीं। वह अपनी सीट से उठकर हवा में मुक्कों को लहराने लगीं और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। ये खुशी में उनका वाइल्ड सेलिब्रेशन था जो उनके चेहरों के हाव-भाव से पता चल रहा था। काव्या टीम के साथ हमेशा रहती हैं। वह हर मैच में दिखाई देती हैं और टीम की जीत और हार का उनके ऊपर काफी असर भी पड़ता है।

टीम जब हार जाती है तो काव्या का चेहरा उतर जाता है और वह मायूस हो जाती हैं। वहीं जीत के मौके पर वह जमकर जश्न मनाती हैं।


अभिषेक की तूफानी पारी

इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआती ओवरों में यह निर्णय गलत साबित होता दिखा जब अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों पर 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

चेन्नई ने पिछले दो मुकाबले जीते थे तो उसमें उसके शीर्षक्रम ने रन बनाए थे। लेकिन इस मैच में संजू सैमसन (7), कप्तान गायकवाड़ (19) ने निराश किया। आयुष म्हात्रे ने अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। मैथ्यू शार्ट और सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद चेन्नई की टीम दबाव में आ गई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]