'मैं टीम में रहने का हकदार नहीं', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पीएसएल में खराब फॉर्म के बाद की अपनी ही आलोचना

पाकिस्तान के एक विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा है कि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है और ऐसे में वह पाकिस्तानी टीम में चुने जाने के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा ...और पढ़ें
-1776569534769_v.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह टीम में बना रहे। फिर चाहे उसकी फॉर्म खराब ही क्यों न हो, खिलाड़ी की दिली इच्छा यही रहती है कि वह टीम में बना रहे, लेकिन पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने कहा है कि वह टीम में बने रहने के हकदार नहीं हैं। इस खिलाड़ी का नाम है मोहम्मद रिजवान। रिजवान पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं और प्रभावित नहीं का पा रहे हैं।
उनकी टीम रावलपिंडीज को एक और हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद रिजवान ने ये बात कही है। उसे लाहौर कलंदर्स ने 32 रनों से मात दी। लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 210 रन बनाए। रावलपिंडी की टीम नौ विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। अंक तालिका में ये टीम आखिरी स्थान पर है। उसने अभी तक सात मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। रिजवान ने पीएसएल के मौजूदा सीजन में छह पारियों में 98 रन बनाए हैं।
रिजवान ने दिल खोलकर की बात
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान ने दिल खोलकर बात की। उन्होंने अपनी हालिया फॉर्म को लेकर अपनी आलोचना को नहीं नकारा। रिजवान ने कहा, "जब मैं बिग बैश लीग खेल रहा था और जब टीम का सेलेक्शन हुआ था तब मैंने कहा था कि मेरा जो प्रदर्शन है उसे देखते हुए मेरी जगह टीम में नहीं बनती। मैं पाकिस्तानी टीम में जगह का हकदार नहीं हूं। मैं वही इंसान हूं जिसके बारे में आपने कहा था कि मैं छक्के नहीं मार सकता।"
रिजवान ने हारिस रऊफ के साथ हुई बातचीत को लेकर कहा कि उन्होंने हारिस से भी यही बात कही थी। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी ईमानदारी से बात कर रहा हूं। हारिस रऊफ अभी आएंगे तो आप उनसे पूछ सकते हैं। हमारी बात हुई थी और वो गवाह है। जब हम डिनर कर रहे थे तब मैंने कहा था कि बीबीएल में मेरे प्रदर्शन को देखते हुए मैं पाकिस्तानी टीम में जगह का हकदार नहीं हूं।"
हिम्मत हार के नहीं बैठ सकता
रिजवान ने कहा कि बेशक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह हिम्मत हार जाएं. उन्होंने कहा, "बेशक मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है, लेकिन इसका हरगिज ये मतलब नहीं है कि मैं हिम्मत हार के आपके सामने बैठ जाऊं या मैं क्रिकेट छोड़ दूं। मैं कोशिश करूंगा, लेकिन नहीं होगा तो ठीक है। मैं पाकिस्तानी टीम में पहले भी कह चुका हूं कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है आप दूसरों को मौका दे दो। मैं कई दफा कह चुका है।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :