Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फिर पर्दे पर दिखेगी Varun Dhawan और Kriti Sanon की जोड़ी, कॉमेडी फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री

फिर पर्दे पर दिखेगी Varun Dhawan और Kriti Sanon की जोड़ी, कॉमेडी फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री


दिलवाले और भेड़िया में साथ काम कर चुके कृति सेनन (Kriti Sanon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर किसी अभिनेता और अभिनेत्री की जोड़ी हिट हो जाए तो फिल्मकार उसे बार-बार दोहराने की कोशिश करते हैं। अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) और अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ भी ऐसा ही है।


कृति सेनन और वरुण धवन ने एक साथ 'दिलवाले' और 'भेड़िया' फिल्मों में काम किया है। खबरें हैं कि इन दोनों की जोड़ी फिर एक बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। वह भी वरुण की अगली फिल्म में ही।

वरुण की फिल्म में हुई कृति की एंट्री

जी हां, कृति सेनन वरुण की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में नजर आएंगी। हाल ही में जारी हुए इस फिल्म के पोस्टर में वरुण दो अभिनेत्रियों मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ नजर आए थे।


कृति ने वरुण संग कर ली है शूटिंग

अब इससे कृति के जुड़ने की भी खबरें हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए वरुण और कृति ने हाल ही में मुंबई में एक डांस नंबर गाना शूट किया है। हालांकि, यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं होगा।






यह फिल्म खत्म होने के बाद क्रेडिट सीन के दौरान रखा जाएगा। इस गाने में वरुण और कृति के साथ अभिनेता मनीष पॉल भी होंगे। यह फिल्म 22 मई को बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं।

कृति सेनन-वरुण धवन की आगामी फिल्में

कृति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) की तैयारी में हैं। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कृति के पास दो तेलुगु फिल्में, नो एंट्री 2 और भेड़िया 2 भी है।


वहीं, वरुण धवन भेड़िया 2, नो एंट्री 2 फिल्मों में नजर आएंगे। हाल ही में बॉर्डर 2 के बनने की भी खबर आई थी, लेकिन इसमें वरुण भी होंगे या नहीं, इस पर कोई अपडेट नहीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]