Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Priyanka Chopra ने शेयर की सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो, इंटरनेट पर मचा बवाल

Priyanka Chopra ने शेयर की सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो, इंटरनेट पर मचा बवाल


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो शेयर करके सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। ...और पढ़ें




 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंटरनेट पर डेली लाइफ या फिर थ्रोबैक मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में फिर से प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ कुछ खूबसूरत पलों को शेयर किया है, लेकिन सभी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ एक फोटो पर अटक गई जो सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की है।

प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान और ऐश्वर्या (Salman Aishwarya Photo) की फोटो शेयर की है। उन्होंने एक फोटो सीरीज शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म के सेट और घर में बिताए खास पलों की झलकियां दिखाई हैं। इस फोटो सीरीज में एक सलमान और ऐश्वर्या की है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।

सलमान-ऐश्वर्या की फोटो हुई वायरल

यह तस्वीर वास्तव में संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) की है। इस फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। प्रियंका की शेयर की हुई फोटो टीवी स्क्रीन की है। तस्वीर को देख लगता है कि प्रियंका फिल्म का आनंद ले रही थीं।





सलमान-ऐश्वर्या की फोटो पर यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका का ये पोस्ट वायरल हुआ, इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए। एक यूजर ने कहा, "ऐश्वर्या सोच रही होंगी- उनके साथ ही क्यों, क्यों पीसी?" एक को सलमान और ऐश्वर्या की फोटो पसंद आई। एक यूजर ने लिखा कि एक बार फिर सलमान और ऐश्वर्या ने लाइमलाइट चुरा ली। 5वीं स्लाइड में मौजूद ऐश्वर्या और सलमान की फोटोज पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।


सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप

सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 90s की सबसे आइकॉनिक जोड़ी रही। फिल्मों के अलावा उनके रिलेशनशिप के चर्चे भी खूब हुए। हालांकि, करीब तीन साल डेटिंग के बाद साल 2002 में दोनों का बुरे नोट पर ब्रेकअप हो गया। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने कभी उनके साथ काम नहीं किया। आज भी दोनों के बीच बातचीत नहीं होती है। 60 साल की उम्र में सलमान खान आज भी कुंवारे हैं, वहीं ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]