जब तक नाकाबंदी जारी, तब तक होर्मुज खोलना असंभव'; शांति वार्ता से पहले ईरान की US को चेतावनी

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना असंभव है। ...और पढ़ें

ईरान ने अमेरिकी नाकेबंदी तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने की चेतावनी दी
ईरानी संसद अध्यक्ष ने कहा, नाकेबंदी खत्म हुए बिना युद्धविराम अर्थहीन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर जारी है। इस बीच ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने शांति वार्ता से पहले अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने घोषणा की है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों पर जारी रहेगी, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना संभव नहीं है।
ईरानी संसद के स्पीकर ने कहा कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच कोई भी युद्धविराम तब तक अर्थहीन है, जब तक नौसैनिक नाकाबंदी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की कोशिश समाप्त नहीं हो जाती।
होर्मुज को खोलना असंभव
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पूर्ण युद्धविराम तभी सार्थक होगा जब नौसैनिक नाकाबंदी और विश्व की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने जैसी गतिविधियों से इसका उल्लंघन न हो, और सभी मोर्चों पर हमले और युद्ध को रोका जाए। युद्धविराम के इतने खुले उल्लंघन के साथ होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना संभव नहीं है।"
समझौता न होने तक जारी रहेगी नाकेबंदी
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के साथ समझौता न होने तक नाकेबंदी जारी रहेगी। वहीं, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें रोकने की चेतावनी दी है, क्योंकि वे अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी का विरोध कर रहे हैं।
अमेरिका ईरान में तनाव के बीच शांति के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन होर्मुज की नाकेबंदी ने स्थिति को जटिल बना दिया है।
ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दिए संकेत
ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर शुक्रवार को ही शुरू हो सकता है, और अगले 36 से 72 घंटों के भीतर इसमें प्रगति संभव है। हालांकि, तेहरान की ओर से अनिश्चितता बनी हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह इस्लामाबाद में प्रस्तावित पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली वार्ता के नए दौर में भाग लेगी या नहीं।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :