T20 World Cup 2026 ने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए, भारत में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब 3 मुकाबलों के बाद विजेता का पता चल जाएगा। ...और पढ़ें

8 मार्च को अहमदाबाद में होगा फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब 3 मुकाबलों के बाद विजेता का पता चल जाएगा। पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम की टक्कर इंग्लैंड से होगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम 8 मार्च को खिताबी मैच में टकराएंगी। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोद स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है।
इतिहास रचा गया
टी20 विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है। इस उपलब्धि की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।
जय शाह ने दी जानकारी
जय शाह ने एक्स पर लिखा, 'आईसीसी द्वारा आयोजित T20 WorldCup 2026 का सफर इसे अब तक का सबसे वैश्विक और सुलभ क्रिकेट आयोजन बनाने की महत्वाकांक्षा के साथ शुरू हुआ था। मुझे बेहद खुशी है कि भारत में इस आयोजन को देखने वालों की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है, जो इतिहास में किसी भी टी20 विश्व कप के लिए अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।'
शाह ने लिखा, 'यह देखकर भी बहुत खुशी हुई कि JioHotstar पर एक साथ देखने वालों की संख्या 60.5 करोड़ के शिखर पर पहुंच गई। टूर्नामेंट के नॉक-आउट मैच आज रात से शुरू हो रहे हैं। हम आशा करते हैं कि भारतीय फैंस से हमारे आयोजनों को मिलने वाला अपार प्यार और भी रिकॉर्ड तोड़ने में सहायक होगा।'

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :