लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद के साथ हुआ बड़ा 'खेला', क्या SRH खटखटाएगी BCCI का दरवाजा?

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार को खेले गए मैच को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले को लेकर एसआरएच की टीम बीसीसीआई को पत्र ...और पढ़ें

लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
ऋषभ पंत ने खेली 68 रनों की पारी
हैदराबाद की टीम आवेश खान की वजह से है नाराज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। उन्होंने तीन मैच खेले हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार मिली थी। मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेली थी लेकिन अब उनके द्वारा लगाया गया चौका चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस चर्चा के केंद्र में तेज गेंदबाज आवेश खान हैं, जिनकी वजह से हैदराबाद की फ्रेंचाइजी नाखुश दिखाई दे रही है। आवेश ने पंत के द्वारा लगाए गए आखिरी चौके को बाउंड्री से खड़े होकर बल्ले से मारा था। इसी वजह से अब एसआरएच की टीम नाराज है। खान की इस हरकत की वजह से फैंस का कहना है कि हैदराबाद के पेनल्टी के रूप में 5 रन मिलने चाहिए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद की नाराजगी
पंत ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। एसआरएच के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट कर रहे थे। पंत ने, जब चौका लगाया तो बाउंड्री पर आवेश खड़े थे और उन्होंने बल्ले से गेंद को वापस मार दिया। उनकी इस हरकत से फैंस नाराज हैं और उनके ऊपर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया जा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हैदराबाद को 5 रन पेनल्टी के रूप में दिया जाना चाहिए था। ये भी दावा किया जा रहा है कि गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंची थी लेकिन इसके बाद भी चौका दिया गया। हालांकि, आवेश खान पर फील्डिंग में किसी भी तरह का बाधा जानबूझकर डालने का आरोप लागू नहीं होगा। उस समय वहां पर कोई फील्डर नहीं था और इस वजह से उनके खिलाफ कोई एक्शन होने की संभावना बहुत कम है। फेंचाइजी इस मामले में बीसीसीआई को पत्र लिख सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद की शुरूआत बेहद खराब रही थी। उन्होंने 26 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने अर्धशतक लगाया। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने मैच में पहले बैटिंग कर 156 रन बनाए थे। इस मैच में लखनऊ के लिए कप्तान पंत ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी और 5 विकेट से अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :