Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'पता नहीं कितनी बार नानी...' Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां पूनम सिन्हा ने किया रिएक्ट

'पता नहीं कितनी बार नानी...' Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां पूनम सिन्हा ने किया रिएक्ट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। 2025 में एक दिवाली पार्टी के बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ीं, जिसे कपल ने खार ...और पढ़ें




एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली थी। इस जोड़े ने मुंबई में एक निजी समारोह में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। कपल ने इससे पहले 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।


इसके बाद 2025 में सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में एक दीवाली पार्टी में नजर आई जहां लाल कलर के आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके बाद से ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।


हालांकि, सोनाक्षी और जहीर इकबाल दोनों ने बाद में इन अफवाहों को खारिज कर दिया। अब सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने इन अटकलों पर रिएक्ट किया है।


सोनाक्षी की मां ने क्या कहा?

एक कार्यक्रम में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान,पूनम ने उस पल को याद किया जब उनके घर सोनाक्षी पैदा हुई थीं। पूनम ने कहा,'वह पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का जब हमारे घर में बिटिया आईं। मुझे लगता है जिंदगी बेटियों के बिना कुछ है ही नहीं। बेटियों का होना बहुत जरूरी है।'

वहीं सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी न्यूज पर बोलते हुए पूनम ने कहा- 'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको। लेकिन चलो वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी।'


कैसे शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी?

जहीर और सोनाक्षी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद 2017 में फिल्म 'ट्यूबलाइट' की आफ्टर-पार्टी के दौरान दोनों को एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस हुआ और वे अच्छे दोस्त बन गए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]