Shah Rukh Khan के एक्स बॉडीगार्ड की सैलरी है ढाई करोड़? यासीन खान ने कहा- 'एक महीने के 10 लाख...'

Shah Rukh Khan Ex Bodyguard Salary: सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि शाह रुख खान के एक्स बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में है। जानिए सच... ...और पढ़ें

बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के पास सिक्योरिटी गार्ड होते हैं। वे बिना सिक्योरिटी गार्ड्स के इधर-उधर मूव नहीं करते हैं, चाहे पार्टीज में जाना हो या फिर आउट ऑफ कंट्री। ऐसे में चर्चाएं भी होती हैं कि सेलिब्रिटीज के सिक्योरिटी गार्ड्स की करोड़ों की इनकम होती है।
हाल ही में शाह रुख खान के एक्स बॉडीगार्ड रहे यासीन खान (Yaseen Khan) ने रिवील किया कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि वह 2 से ढाई करोड़ रुपये कमाते हैं। अब यासीन खान ने बताया है कि वाकई बॉडीगार्ड्स या फिर सिक्योरिटी गार्ड्स को कितनी सैलरी मिलती है।
शाह रुख खान के बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी है?
यासीन खान का कहना है कि कोई भी बॉडीगार्ड 2 या ढाई करोड़ रुपये नहीं कमाता है। उन्होंने पिंकविला की हिंदी वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा-
ऐसा नहीं होता है। कौन देता है 10 लाख रुपये प्रति महीने।
यासीन खान का कहना है कि किसी भी बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में नहीं होती है सभी बॉडीगार्ड्स की सैलरी फिक्स होती है। सभी को उनके एक्सपीरियंस के आधार पर भुगतान किया जाता है। ज्यादा एक्सपीरियंस वाला बॉडीगार्ड 1 लाख रुपये प्रति महीने कमाता है।

पत्नी बॉडीगार्ड्स को देती थीं एक्स्ट्रा मनी
यासीन खान, शाह रुख खान के साथ बॉडीगार्ड के तौर पर करीब 1 दशक तक काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म के सेट पर एक्टर की सुरक्षा के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट मिलती थी। एक बार उन्होंने गौरी खान से अपनी बात रखी थी और बताया कि फिल्म के सेट पर बॉडीगार्ड्स को ज्यादा पेमेंट मिलती है, तब गौरी ने उन्हें सेट पर शाह रुख की सुरक्षा करने के लिए ज्यादा पैसे दिए।
एमएस धोनी के भी रह चुके बॉडीगार्ड
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह समेत कई सेलिब्रिटीज के साथ बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर चुके यासीन खान अब अपना सिक्योरिटी फर्म चलाते हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :