पर्दे पर खौफनाक मंजर...OTT पर सस्पेंस, इस फ्राइडे रिलीज होंगी ये 7 शानदार फिल्में और सीरीज

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर सीरीज और फिल्मों का भूचाल आने वाला है। 'धुरंधर 2' को टक्कर देने जहां भूत बंगला आ रही है, तो वहीं OTT पर ...और पढ़ें
-1776314194407_v.webp)
Friday New Releases: अप्रैल का तीसरा शुक्रवार दर्शकों का महा मनोरंजन करने वाला है। एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, तो वहीं ओटीटी (OTT) पर भी इस बार शानदार फिल्मों और बेहतरीन वेब सीरीज का तूफान आने वाला है।
इस शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक दर्शकों के मनोरंजन के लिए क्या-क्या खास रिलीज हो रहा है? आइए फटाफट नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर:
अस्सी (Assi)
तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' भले ही सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ ना बना सकी हो, लेकिन अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के साथ ही निर्देशक अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू हैट्रिक मारने जा रहे हैं। कहानी एक स्कूल टीचर की है, जिसके साथ कॉलेज में उसी के स्टूडेंट्स दुष्कर्म करते हैं। इसके बाद वह उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की ठान लेती है। उसका यह केस वकील रावी (तापसी पन्नू) लड़ती है, लेकिन इस सफर में उसे कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: ZEE5
जोनर: कोर्टरूम ड्रामा
भूत बंगला (Bhooth Bangla)
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 16 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', और 'गरम मसाला' जैसी कई सफल कॉमेडी फिल्में देने के बाद, अब यह जोड़ी 'भूत बंगला' लेकर सिनेमाघरों में आ रही है। 16 अप्रैल को इस फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था और शुक्रवार को यह पूरी तरह से ऑडियंस के हवाले हो जाएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।
पेड प्रीव्यू: 16 अप्रैल
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
जोनर: हॉरर कॉमेडी
रूममेट्स (Roommates)
नेटफ्लिक्स हर हफ्ते कुछ न कुछ ऐसा लेकर आता है, जिससे यंग जनरेशन खुद को कनेक्टेड महसूस करती है। इसी कड़ी में अब 'रूममेट्स' नाम की कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी ड्रामा सीरीज आ रही है। इस सीरीज में कॉलेज के कुछ युवा बच्चों के जीवन की उलझी हुई असलियत दिखाई जाएगी। कहानी 'डेवोन' नाम की एक सीधी-सादी छात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी कॉलेज आते ही अपनी रूममेट से गहरी दोस्ती हो जाती है। हालांकि, यह दोस्ती जल्द ही एक तनावपूर्ण झगड़े में बदल जाती है।
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: कॉमेडी ड्रामा
अल्फा मेल्स सीजन 5 (Alpha Males Season 5)
नेटफ्लिक्स अपनी पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'अल्फा मेल्स' के सीजन 5 के साथ लौट रहा है। पांचवें सीजन की कहानी में पेड्रो, लुईस, रौल और सैंटी तलाक और बच्चों की कस्टडी की लड़ाइयों जैसी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसी के साथ वे 'कम्युनिटी लिविंग अरेंजमेंट' के जरिए अपनी मैस्क्युलिनिटी यानी पौरुष को एक बार फिर से परिभाषित करने की कोशिश करते हैं।
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: कॉमेडी
मटका किंग (Matka King)
विजय वर्मा की क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी इस सीरीज में विजय वर्मा 'ब्रिज भाटी' के किरदार में दिखाई देंगे, जो एक महत्वाकांक्षी कॉटन (कपास) व्यापारी है। वह 'मटका' नाम से अपना एक सट्टेबाजी का सिस्टम शुरू करता है, जो अमीरों और आम आदमियों को आपस में जोड़ता है। हालांकि, इस खेल के चक्कर में ब्रिज अपराध की गहरी दुनिया में फंसता चला जाता है।
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जोनर: क्राइम ड्रामा
उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को साउथ बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने वाली पवन कल्याण और श्रीलीला स्टारर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों ने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया था, वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है।
रिलीज डेट: 16 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: एक्शन ड्रामा
द मम्मी (The Mummy)
'इविल डेड राइज' के निर्देशक ली क्रोनिन ने हॉरर फ्रेंचाइजी 'द मम्मी' को एक नए सिरे से गढ़ा है। इस फिल्म का टॉम क्रूज की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है। फिल्म में जैक रेनर, लाइया कोस्टा और वेरोनिका फाल्कन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हॉरर फिल्म भारत में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। अंग्रेजी के साथ-साथ इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
जोनर: हॉरर

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :