Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'अगर Dhurandhar 2 नहीं होती तो...', रणवीर सिंह की फिल्म के चलते Dacoit को हुआ नुकसान? अदिवि शेष ने किया रिएक्ट

'अगर Dhurandhar 2 नहीं होती तो...', रणवीर सिंह की फिल्म के चलते Dacoit को हुआ नुकसान? अदिवि शेष ने किया रिएक्ट



रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के चलते अदिवि शेष की फिल्म डकैत (Dacoit) के कलेक्शन पर फर्क पड़ा है या नहीं, इस पर एक्टर ने रिएक्ट किया। ...और पढ़ें





 रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। साथ ही कई नई फिल्मों का हाल भी बेहाल किया। धुरंधर 2 की रिलीज के एक महीने के अंदर ही अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) रिलीज हुई।


एक्शन रोमांटिक ड्रामा डकैत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धुरंधर 2 से कई गुना कम है। इस फिल्म ने पांच दिन करीब 22 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हाल ही में अदिवि शेष से जब पूछा गया कि क्या धुरंधर 2 की वजह से उनकी फिल्म डकैत को नुकसान पहुंचा है। इस पर एक्टर ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

धुरंधर 2 से टक्कर पर क्या बोले अदिवि शेष?

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डकैत की कमाई पर धुरंधर 2 के असर पड़ने पर अदिवि शेष ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा-


सच कहूं तो, कोई क्या कह सकता है? मेरा मतलब है, अगर धुरंधर नहीं होती, अगर इस बार दो महीने का IPL नहीं होता, या अगर 'कांतारा' और 'विक्रम' उसी दिन रिलीज नहीं होतीं जिस दिन मेजर हुई थी।

अदिवि शेष ने आगे कहा, "लेकिन इस फिल्म की किस्मत बहुत शानदार रही है और अब मैं बस शुक्रगुजार हूं।" बता दें कि साल 2022 में आई अदिवि शेष की मेजर का क्लैश कमल हासन की फिल्म विक्रम से हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया था।





फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताने पर बोले अदिवि

लेटेस्ट फिल्म डकैत ने दुनियाभर में 40 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स फिल्म के आंकड़े बताकर अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस पर कुछ ने सवाल किया कि क्या यह जश्न कुछ ज्यादा ही जल्दी नहीं मनाया जा रहा है? इस पर अदिवि ने कहा, "उन्हें ऐसा लगता है, 'वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?' लेकिन आखिर में मैं आपसे एक बात कहूंगा। हमारी फिल्म से जुड़ी हर चीज पूरी ईमानदारी से बनी है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]