Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung के तीन महंगे 5G फोन सस्ते हो गए, कीमतों में कटौती के साथ मिल रहे बैंक ऑफर्स भी

Samsung के तीन महंगे 5G फोन सस्ते हो गए, कीमतों में कटौती के साथ मिल रहे बैंक ऑफर्स भी


सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है, साथ ही नए बैंक ऑफर्स भी पेश किए हैं। गैलेक्सी S26+ पर सबसे ज्याद ...और पढ़ें




 सैमसंग ने भारत में अपनी लेटेस्ट Galaxy S26 Series की कीमतों में चुपचाप कटौती कर दी है। जी हां, कीमतों में कटौती के साथ कंपनी ने नए बैंक ऑफर्स भी ऐड किए हैं, जिससे इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की प्रभावी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है।


लॉन्च के समय Galaxy S26 सीरीज की कीमतें पिछली Galaxy S25 सीरीज से काफी ज्यादा थीं। हालांकि, अब कंपनी ने कीमतें कम करके इसे ग्राहकों के लिए ज्यादा बेहतर डील बना दिया है। चलिए जानते हैं कौन-से मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है...
Galaxy S26+ पर सबसे बड़ा फायदा

वैसे तो सैमसंग ने सीरीज के तीनों डिवाइस पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया है लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा कटौती Samsung Galaxy S26 Plus पर की गई है। इसकी कीमत में सीधे 10 हजार रुपये की कमी की गई है।


इतना ही नहीं चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 9,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि डिवाइस पर कुल मिलाकर ग्राहकों को 19,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
Galaxy S26 और S26 Ultra पर भी ऑफर्स

सीरीज के स्टैंडर्ड Samsung Galaxy S26 की कीमत में सीधे कटौती नहीं की गई है, लेकिन इस पर 8,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि सीरीज के सबसे महंगे Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में 9,000 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि इस पर कोई बैंक ऑफर नहीं है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज की नई कीमतें

Galaxy S26 Ultra की पुरानी और नई कीमतें12GB + 256GB: पहले ₹1,39,999 अब ₹1,30,999
12GB + 512GB: पहले ₹1,59,999 अब ₹1,50,999
16GB + 1TB: पहले ₹1,89,999 अब ₹1,80,999

Galaxy S26+ की पुरानी और नई कीमतें12GB + 256GB: पहले ₹1,19,999 अब ₹1,00,999
12GB + 512GB: पहले ₹1,39,999 अब ₹1,20,999

Galaxy S26 की पुरानी और नई कीमतें12GB + 256GB: पहले ₹87,999 अब ₹79,999
12GB + 512GB: पहले ₹1,07,999 अब ₹99,999
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]