75 इंच तक स्क्रीन वाले Xiaomi के 4K स्मार्ट टीवी की प्री-बुकिंग शुरू, 4 साल की वारंटी भी

Xiaomi ने अपनी नई TV S Mini LED Series 2026 भारत में लॉन्च की है। विजय सेल्स पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह सीरीज QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 4K Ul ...और पढ़ें

QD Mini LED, 4K, Dolby Vision, Atmos सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने कुछ वक्त पहले अपनी नई Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 लॉन्च की है। कंपनी इस सीरीज को पहले ही चीन और EU में भी पेश कर चुकी है। इसके बाद अब आखिरकार ये नई सीरीज भारत में भी आ गई है। QD Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ ये TV बेहतर कलर डेप्थ और क्लैरिटी ऑफर कर रहे हैं।
साथ ही इन टीवी में ज्यादा रिच कंट्रास्ट, कंट्रोल्ड ब्राइटनेस और स्क्रीन पर जो भी दिखाया जा रहा है, उसके हिसाब से ऑटोमैटिक कलर टेम्परेचर ट्यूनिंग भी मिल रहा है। इस सीरीज में तीन स्क्रीन साइज के TV शामिल हैं जो 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच में आते हैं।
देशभर में प्री-बुकिंग शुरू
वहीं, अब भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Vijay Sales पर Xiaomi TV S Mini LED Series के लिए देशभर में प्री-बुकिंग शुरू करने का एलान किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी ग्राहकों के लिए इस नई प्रीमियम टीवी सीरीज को उपलब्ध करा दिया है।
कंपनी का कहना है कि ग्राहक सिर्फ 2,000 रुपये देकर 21 अप्रैल 2026 तक इस टीवी सीरीज की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि विजय सेल्स को Xiaomi का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर बनाया गया है, जिससे ये सीरीज सबसे पहले इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
प्री-बुकिंग पर मिलेंगे ये बेनिफिट्स
टीवी की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिलेगी, जो आमतौर पर 2 साल होती है। जबकि 21 अप्रैल के बाद यह वारंटी घटकर 3 साल रह जाएगी। ऐसे में जल्दी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलेगा।
Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 में क्या खूबियां
इस नई Xiaomi TV S Mini LED सीरीज में बेहतर होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलने वाला है। टीवी में 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस और लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिससे कलर्स और कंट्रास्ट काफी बेहतर होंगे।
इतना ही नहीं टीवी में 4K Ultra HD रेजोल्यूशन, Dolby Vision, HDR10+ और फिल्ममेकर मोड जैसे फीचर्स भी हैं, जो इसे सिनेमेटिक व्यूइंग के लिए शानदार बना रहे हैं। ऑडियो के लिए टीवी में खास 34W का क्वाड स्पीकर सिस्टम है, जो Dolby Atmos और DTS:X सपोर्ट के साथ 3D सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस देता है।
Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 की कीमत
कंपनी ने इस सीरीज को काफी कम कीमतों पर पेश किया है। Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, State Bank of India और Axis Bank के कार्ड्स पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है। कैशबैक के बाद प्रभावी कीमतें 55 इंच के लिए 48,999 रुपये, 65 इंच के लिए 66,999 रुपये और 75 इंच वाले मॉडल के लिए 89,999 रुपये रह जाती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :