Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत में आ गया नया फोन: 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट; 50MP सेल्फी कैमरा भी

भारत में आ गया नया फोन: 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट; 50MP सेल्फी कैमरा भी


Oppo F33 Pro 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी सेल कुछ दिनों में शरू में होने वाली है। ये एक बड़ी बैटरी वाला फोन है। साथ ही यहां अच्छा ...और पढ़ें




 Oppo F33 Pro 5G को बीते बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप 40 हजार से कम में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, जो आप इस फोन के बारे में विचार कर सकते हैं। खासतौर पर बड़ी बैटरी के लिए। Oppo F33 Pro 5G की सेल देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। ये फोन तीन कलर ऑप्शन्स और दो RAM व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। नए Oppo F33 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का है।

Oppo F33 Pro 5G: भारत में प्राइस और अवेलेबिलिटी

भारत में Oppo F33 Pro 5G की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB बेस वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

ये फोन 23 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo F33 Pro 5G को मिस्टी फॉरेस्ट, पैशन रेड और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।





Oppo F33 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo F33 Pro 5G डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.57-इंच की फुल-HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल) फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स और 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट के साथ AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग्स के साथ आता है।

Oppo F33 Pro 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। हैंडसेट में Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 2.2 इन-बिल्ट स्टोरेज मिलती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें SuperCool वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4,289 sqmm है।


फोटोग्राफी के लिए, Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OV50D40 सेंसर) दिया गया है। ये ऑटोफोकस और 76-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। मेन कैमरे के साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। ये हैंडसेट 1080p/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।


Oppo F33 Pro 5G में 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका डायमेंशन 158.4x75.2x8.3mm और वजन लगभग 194 ग्राम है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]