Salman Khan की इस फिल्म से अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन, राम गोपाल वर्मा का खुलासा- एक्टर की वजह से मिले थे पैसे

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने खुलासा किया है कि सलमान खान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' से अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन है। ...और पढ़ें

करीब 25 साल पहले सलमान खान (Salman Khan) की एक फिल्म आई थी जो अपनी सफलता से ज्यादा अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन को लेकर चर्चा में रही थी। फिल्म के प्रोड्यूसर्स को जेल जाना पड़ा था और सलमान की वजह से पैसा लगाने वाले डिस्ट्रीब्यूटर भी बुरा फंसे थे।
यह फिल्म है साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (Chori Chori Chupke Chupke)। फिल्म में सलमान के साथ प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था, जबकि नाजिम हसन रिजवी और रहीम खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म पर पैसा लगाने वाले फाइनेंशियर भरत शाह थे जो पहले राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म 'दिल से' को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं।
सलमान की वजह से दिया था पैसा
हाल ही में, राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया है कि सलमान खान की इस फिल्म से अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन था। क्राइम ऑथर हुसैन एस. जैदी के पॉडकास्ट में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने याद किया कि यह प्रोजेक्ट कैसे शुरू हुआ था। उन्होंने बताया-
एक समय ऐसा आया जब उन्हें (भरत शाह को) एक आदमी मिला, जिसने उनसे कहा कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं। तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, बढ़िया।' लेकिन, चूंकि उस आदमी का फिल्मों से कोई बैकग्राउंड नहीं था और वह अमीर भी नहीं था, इसलिए भरत भाई ने खुद सलमान को फोन किया। सलमान ने उनसे कहा, 'हां, मैंने उन्हें डेट्स दे दी हैं।' इससे भरत भाई को इतना भरोसा हो गया कि उन्होंने पैसे दे दिए और फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' शुरू हो गई।

नाजिम के कनेक्शन से अनजान थे भरत शाह
राम गोपाल वर्मा ने आगे बताया कि भरत शाह को भरोसा था कि सब कुछ वैध तरीके से हो रहा है। मगर चीजें तब बदल गईं, जब भरत शाह को मालूम पड़ा कि फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी का अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के साथ कनेक्शन है। उस वक्त भरत शाह ने इस बात को इग्नोर किया। उन्हें लगा कि वह एक कानूनी कारोबार कर रहे है और अगर प्रोड्यूसर का अंडरवर्ल्ड से कोई ताल्लुक है, तो इससे उनका क्या लेना-देना? वह (नाजिम) खुद तो कोई अपराधी हैं भी नहीं, बस एक अपराधी से जुड़े हुए हैं।
मदद के चक्कर में फंसे भरत शाह
इस घटना के बाद कई लोग भरत शाह से मदद मांगने लगे। हालांकि, वह यह कोई पैसे के लिए नहीं कर रहे थे। वह सिर्फ लोगों की मदद कर रहे थे। मगर जब यह मामला उलझा, तब भरत शाह भी फंसे। पुलिस उनका फोन ट्रैप कर रही थी। राम गोपाल ने बताया, "वह सदमे में थे और डर से कांप रहे थे। पुलिस ने कहा कि हो सकता है शकील तुम्हारे लिए काम कर रहा हो। तो भरत भाई ने कहा, 'वह मेरे लिए काम क्यों करेगा? मैं तो बस एक फिल्ममेकर हूं।'"

साल 2001 में भरत शाह और नाजिम रिजवी को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया। भरत शाह को प्रोड्यूसर के अंडरवर्ल्ड से जुड़े संबंधों का खुलासा न करने का दोषी पाया गया और उन्हें एक साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :