Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Pushpa 2 को परास्त कर Dhurandhar 2 के निशाने पर आमिर खान की 'दंगल', दुनियाभर में कर रही जमकर कमाई

Pushpa 2 को परास्त कर Dhurandhar 2 के निशाने पर आमिर खान की 'दंगल', दुनियाभर में कर रही जमकर कमाई


रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar: The Revenge भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी धांसू कमाई कर रही है। जानिए फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन... ...और पढ़ें






 धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। डकैत आई, भूत बंगला आई, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार को रोक नहीं पाया।

धुरंधर 2 एक महीने बाद भी करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। यहां तक कि इसने दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) को पीछे कर दिया है और अब बारी आमिर खान की फिल्म दंगल (Dangal) की है।

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दुनियाभर में पुष्पा 2 ने करीब 1747 करोड़ के आसपास कारोबार किया था। यह रिकॉर्ड धुरंधर ने मात्र एक महीने में ही तोड़ दिया और अब हर दिनों करोड़ों कमाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, दुनियाभर में धुरंधर 2 ने अभी तक 1778.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


विदेशी जमीन पर धुरंधर 2 ने जमाया कब्जा

धुरंधर 2 ने सिर्फ ओवरसीज यानी विदेशी बाजारों में 452.6 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी बात है। बात करें नेट और ग्रॉस इंडियन कलेक्शन का तो फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 1335.54 करोड़ रुपये है, जबकि नेट कलेक्शन 1115 करोड़ रुपये के पार है।


क्या तोड़ेगी दंगल का रिकॉर्ड?

दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर 2 इतना शानदार बिजनेस उस वक्त कर रही है, जब यह खाड़ी देशों में रिलीज नहीं की गई है। यह फिल्म पाकिस्तान में भी बैन है। अब देखते हैं कि धुरंधर 2, आमिर खान की दंगल (2000 करोड़ के करीब कलेक्शन) का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।



भूत बंगला से भी नहीं डरी धुरंधर 2

अक्षय कुमार की भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और खूब पैसा छाप रही है, लेकिन यह फिल्म धुरंधर 2 को परास्त नहीं कर पाई। रणवीर सिंह की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही है। सैकनिल्क की मानें तो पांचवें रविवार को फिल्म ने 5.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]