बेटे के स्कूल के बाहर बेची सब्जियां, सिर पर था करोड़ो का कर्ज; 'Saiyaara' से धांसू कमबैक करने वाले एक्टर की कहानी

एक्टर राजेश कुमार, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के रोशेश के नाम से जाने जाते हैं, ने 'सैयारा' से वापसी की है। महामारी के दौरान ऑर्गेनिक फार्मिंग में नु ...और पढ़ें
-1776349491445_v.webp)
अगर आपने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' देखा है, तो आप रोशेश का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश कुमार (Rajesh Kumar) को जानते होंगे। Gen Z उन्हें वाणी बत्रा के पिता के तौर पर जानते हैं।
राजेश पर था दो करोड़ का कर्ज
एक्टर ने काफी समय पहले इंडस्ट्री छोड़कर ऑर्गेनिक फार्मिंग करना शुरू कर दिया था। हाल ही में उन्होंने 2025 में फिल्म सैयारा से कमबैक किया। एक्टर ने एक टाइम पर बताया था कि उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालांकि इसमें से अब ज्यादातर पैसा चुका दिया गया है और अब सिर्फ 10-15 प्रतिशत यानी करीब 20 लाख रुपये ही बकाया है।
-1776350021705.jpg)
राजेश ने उस वक्त के बारे में बात की, जब लोग उनके बारे में अलग-अलग राय रखते थे। उन्होंने महामारी के दौरान जब खेती शुरू की, लेकिन अनुभव की कमी की वजह से उम्मीद के मुताबिक नहीं चली और वे कर्ज में डूब गए।
एक्टर देने वाले हैं फैंस को सरप्राइज
राजेश कुमार ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को बताया, "मैं अब उस फाइनेंशियल साइकिल से बाहर आ चुका हूं। अब सिर्फ 10-15% कर्ज ही बचा है। जल्द ही मैं लोगों को कुछ नया करके चौंकाने वाला हूं जो खेती से ही जुड़ा होगा, ये कुछ बहुत ही यूनीक होने वाला है।"
-1776350037409.jpg)
बहनों ने भी ज्वाइन किया बिजनेस
राजेश कुमार ने यह भी बताया कि उनकी फैमिली ने उन्हें कैसे सपोर्ट किया। राजेश बोले, 'जब मैं खेती को लेकर जुनूनी हो गया, मेरी बहनें जो पिछले 25 साल से अमेरिका और फिनलैंड में रह रही हैं, मुझे जॉइन करने का फैसला किया। इस साल जनवरी में मेरे 50वें बर्थडे पर मेरी बड़ी बहन जो मुझसे चार साल बड़ी हैं, उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और भारत आ गईं। यह उनका बर्थडे गिफ्ट था मेरे लिए। वह बिहार आईं और बोलीं, 'तुम एक्टिंग पर ध्यान दो, खेती मैं संभालूंगी।' उनकी वजह से मेरी छोटी बहन ने भी नौकरी छोड़ दी है और मार्च से हमारे साथ जुड़ गई।'
कोविड महामारी के कारण राजेश ने खेती-बाड़ी का काम शुरू किया था, लेकिन यह वेंचर फेल हो गया और उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया। उन्हें अपने बेटे के स्कूल के बाहर सब्जियां तक बेचनी पड़ीं। राजेश ने बताया कि उस वक्त उनके खाते में केवल 2,500 रुपये ही बचे थे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :