Dhurandhar 2 से पहले 19 साल पुरानी फराह खान की फिल्म में दिखी थी 'पीक डिटेलिंग', नमूना देख फैंस भी रह गए हैरान

धुरंधर 2 के बाद 'पीक डिटेलिंग' चर्चा में है, लेकिन फराह खान की 2007 की फिल्म ओम शांति ओम ने यह पहले ही दिखा दिया था। एक वायरल क्लिप में ओम शांति ओम के ...और पढ़ें
-1776355576210_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के बाद से पीक डिटेलिंग का टर्म काफी चर्चा में आया। फैंस आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित फिल्म से छोटी-छोटी डिटेल्स निकालकर डायरेक्टर की तारीफ कर रहे कि उन्होंने फिल्म बनाने में कई बारीकियों का ध्यान दिया।
अभी के समय में भले ही ये क्रिडिट आदित्य धर को दिया जाता है लेकिन जैसा कि अब एक वायरल क्लिप ने साबित किया कि बॉलीवुड ने इसे बहुत पहले ही समझ लिया था। जी हां, साल 2007 में आई फराह खान की ओम शांति ओम में ऐसा ही कुछ देखने को मिला था।
क्या है वो 'ओम शांति ओम' का फेमस डायलॉग?
फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डिटेलिंग की साफ झलक देखने को मिल रही है। ओम शांति ओम फिल्म का एक सीन है जिसे 1977 के दौरान सेट किया गया है। शाहरुख खान द्वारा अभिनीत ओम प्रकाश का किरदार शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत शांति को बचाने के लिए आग में कूद जाता है। जाहिर है, उन्हें चोट लग जाती है।
इसके बाद वो एक डायलॉग बोलते हैं कि दोस्ती का एक उसूल है मैडम, दोस्ती में नौ सॉरी, नौ थैंक्यू।
शांति उत्सुक होकर पूछती है, "ये किसी फिल्म का डायलॉग है क्या?" पप्पू यानी श्रेयस तलपड़े तुरंत जवाब देता है, "अब तक तो नहीं।"
सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म में किया इस्तेमाल
देखने में तो ये काफी सिंपल लग रहा है लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। फिल्म की कहानी 1977 में सेट है, जबकि यही लाइन बहुत बाद में 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान ने बोली थी। अगर आप ओम शांति ओम के सीन पर ध्यान देंगे तो आप गौर कर पाएंगे कि इस सीन के बाद तुरंत फोकस बाहर खड़े एक शख्स पर आता है जिसने वहीं फ्रेंड लिखी टोपी पहनी है जो सलमान ने मैंने प्यार किया में पहनी थी और वो ये डॉयलॉग नोट कर रहा है। उस शख्स का नाम सूरज है।
मतलब सूरज बड़जात्या ने वो डायलॉग वहां से लिया और उसे मैंने प्यार किया में इस्तेमाल किया। शांति की बात यहां सच हो गई। वहीं फैंस फराह खान की इस पीक डिटेलिंग की खूब तारीफ कर रहे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :