Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चल गया पता! थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर आएगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'

चल गया पता! थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर आएगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'


अक्षय कुमार स्टारर फिल्म Bhooth Bangla सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, यह सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब आएगी, जानिए सारी डिटेल्स... ...और पढ़ें







किस ओटीटी पर आएगी अक्षय कुमार की भूत बंगला। फोटो क्रेडिट- एक्स


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसका पता चल गया है।

प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता देखी जा रही थी। अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर आ गई है लेकिन थिएटर्स के बाद यह कॉमेडी-हॉरर फिल्म किस ओटीटी पर दस्तक देगी, इसका भी पता चल गया है।

किस ओटीटी पर आएगी भूत बंगला?

जब भी कोई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तो उनकी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो जाती है। भूत बंगला को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। भूत बंगला सिनेमाघरों में स्ट्रीम होने के बाद जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी, वो है नेटफ्लिक्स (Bhoot Bangla On Netflix)। जी हां, यह फिल्म सिनेमाघरों में रन करने के बाद नेटफ्लिक्स आएगी। नेटफ्लिक्स फिल्म की डिजिटल पार्टनर है।


कब ओटीटी पर रिलीज होगी भूत बंगला?

भूत बंगला की ओटीटी रिलीज डेट (Bhooth Bangla OTT Release Date) की अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, कोई भी फिल्म एक से डेढ़ महीने बड़े पर्दे पर ठहरने के बाद ही ओटीटी पर आती हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म जून या फिर जुलाई तक ओटीटी पर आए।






फिल्म की रिलीज डेट को लेकर था सस्पेंस

भूत बंगला की रिलीज को लेकर काफी सस्पेंस था। पहले फिल्म की रिलीज 10 अप्रैल थी, लेकिन फिर 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ इसे रिलीज किया गया। इस बात में कोई शक नहीं है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि भूत बंगला ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 का खात्मा कर पाती है या नहीं। फिलहाल, पहले दिन के लिए फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन करीब 7 करोड़ रुपये था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]