Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कभी बनीं यूट्यूबर, तो कभी रचाया स्वंयवर; कहां गई 'अगले जन्म मोहे..' की 'लाली', अब ऐसी दिखती हैं Ratan Rajputh

कभी बनीं यूट्यूबर, तो कभी रचाया स्वंयवर; कहां गई 'अगले जन्म मोहे..' की 'लाली', अब ऐसी दिखती हैं Ratan Rajputh


अगले जनम 'मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली के रूप में मशहूर हुई रतन राजपूत (Ratan Rajputh) अब कैसी दिखती हैं? ...और पढ़ें






कभी खुद का रचाया था स्वयंवर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की 'लाली' के रूप में घर-घर में फेमस हुई रतन राजपूत (Ratan Rajputh) आखिर अब कहां और क्या करती हैं, आइए जानते हैं।
'लाली' के रूप में हुई घर-घर में फेमस

अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो (Agle Janam Mohe Bitiya Hi Kijo) एक भारतीय टेलीविजन सीरीज है। जिसका प्रीमियर 16 मार्च 2009 को जी टीवी पर हुआ। इसमें रतन राजपूत, अभिषेक रावत, सुदेश बेरी, मुकुल हरीश, ऋचा मुखर्जी, दीपिका कक्कड़, आदित्य लाखिया, रूपा गांगुली और सुकीर्ति कांडपाल ने अभिनय किया।




रचाया खुदा का स्वयंवर

रतन राजपूत (Ratan Rajputh) ने टेलीविजन पर 'रतन का रिश्ता' नाम से खुद का स्वंयवर शो भी चलाया था। यह स्वयंवर 3 जुलाई 2011 को संपन्न हुआ। रतन ने अभिनव शर्मा को अपने दूल्हे के रूप में चुना और उनकी सगाई हो गई। हालांकि इस जोड़े ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने यह घोषणा की कि उनकी सगाई हो चुकी है। तब से यह रिश्ता टूट चुका है।


अब कहां हैं और क्या करती हैं रतन राजपूत?

'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' के लिए मशहूर रतन राजपूत ने मेनस्ट्रीम टेलीविजन से ब्रेक ले लिया है और अब एक सादा जीवन जी रही हैं, जिसमें वे स्परिचुअलिटी और ग्रामीण जीवन को करीब से जान रही हैं। अपने पिता के निधन के बाद, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर और डिप्रेशन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के बाद, उन्होंने अपनी सेहत और भलाई पर ध्यान देने के लिए मुंबई के शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली।



कुछ वक्त पहले तक रतन ने अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया और वे सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती थीं लेकिन अब रतन ने इन सबसे भी दूरी बना ली है।
रतन के बारे में

रतन ने 2006 में 'रावण' के साथ टेलीविजन पर डेब्यू किया। राजपूत को टेलीविजन सीरीज 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में 'लाली' के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली और उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते। 2013 में, रतन ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया और 28वें दिन शो से बाहर हो गईं।


पिता के निधन के बाद हुआ डिप्रेशन

रतन ने अपने पिता को खो दिया था और वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं, तभी उन्होंने इससे उबरने के लिए यात्रा करना शुरू किया। 2020 में लॉकडाउन के बाद, रतन ने अपना YouTube चैनल शुरू किया, जहां वह अपनी यात्रा की कहानियां साझा करती हैं। रतन के लॉकडाउन वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए और कई बड़े न्यूज पोर्टल्स ने उन्हें कवर किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]