Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मंडे टेस्ट में बदल गया हॉरर कॉमेडी का गणित, Akshay Kumar की फिल्म ने कितनी की कमाई?

मंडे टेस्ट में बदल गया हॉरर कॉमेडी का गणित, Akshay Kumar की फिल्म ने कितनी की कमाई?


अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को रिलीज हुई और तीन दिन से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं चौथे दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें






सोमवार को 'भूत बंगला' ने की कितनी कमाई?


दुनियाभर में अक्षय कुमार की फिल्म का कैसा रहा हाल?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 4 दिन बीच चुके हैं। इस बीच फिल्म ने 3 दिनों तक यानि रविवार तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब आइए जानते हैं मंडे टेस्ट में फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा?

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

पेड प्रीव्यू को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली 'भूत बंगला' ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रविवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब बात करें तो मंडे की तो फिल्म ने बड़ी गिरावट दर्ज की। यहां तक की अब तक डबल डिजीट कमाई करती आ रही हॉरर कॉमेडी ने सिंगल डिजीट में कमाई दर्ज की है।
सैकनिल्क के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए 3.59 करोड़ रुपये (अब तक) की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का टोटल कलेक्शन अब तक 61.59 करोड़ रुपये हो गया है।

भूत बंगला कलेक्शन डे वाइज

पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये

डे 1- 12.25 करोड़ रुपये

डे 2- 19 करोड़ रुपये

डे 3- 23 करोड़ रुपये

डे 4- 3.59 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 61.59 करोड़ रुपये


Bhooth Bangla के बारे में

भूत बंगला एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में हैं, साथ ही परेश रावल, जीशू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी अहम रोल निभाती नजर आई हैं।


फिल्म की कहानी में अक्षय कुमार को मंगलपुर के ग्रामीण इलाके में एक महल विरासत में मिलता है और वह अपनी बहन की शादी वहीं करने की योजना बनाता है; लेकिन अजीबोगरीब अलौकिक घटनाओं और घबराए हुए स्थानीय लोगों के कारण उसे उस संपत्ति के रहस्यमयी अतीत की जांच करने पर मजबूर होना पड़ता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]