'फिर जेल भेज दो....' Rajpal Yadav चेक बाउंस मामले में सुनवाई के दौरान हुए भावुक, जज ने लगाई फटकार

राजपाल यादव का 9 करोड़ चेक बाउंस मामला फिर सुर्खियों में है। 2 अप्रैल की सुनवाई में एक्टर भावुक हो गए, जिस पर जज स्वर्ण कांता शर्मा ने उन्हें फटकार लग ...और पढ़ें
-1775139217559_v.webp)
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में सुनवाई के दौरान भावुक हुए
जज स्वर्ण कांता शर्मा ने एक्टर को फटकार लगाई
6 करोड़ के समझौते को राजपाल यादव ने ठुकरा दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal yadav) का 9 करोड़ चेक बाउंस केस एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते दिनों कॉमेडियन को इस मामले की वजह से जेल भी जाना पड़ा था जहां से कुछ समय बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।
कोर्ट ने मामले को सुलझाने के लिए राजपाल यादव को आखिरी मौका दिया था। एक्टर ने उस बकाया राशि का एक बड़ा हिस्सा जमा करवा दिया था इसलिए उन्हें जेल जाने से राहत मिल गई थी। हालांकि इस मामले में आगे की सुनवाई 2 अप्रैल को होनी थी लेकिन इस दौरान राजपाल यादव जज के सामने भावुक हो गए।
जज ने राजपाल यादव को लगाई फटकार
इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कर रही हैं। एक्टर ने भावुक होकर अपना दुखड़ा सुनाया तो उनकी बातें सुनकर जज ने उन्हें फटकार लगा दी। सुनवाई के दौरान काफी कोशिशों के बावजूद दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
-1775139749026.jpg)
सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने यादव द्वारा बकाया भुगतान के संबंध में बार-बार बदलते रुख पर निराशा व्यक्त की। कार्यवाही के दौरान बार-बार मौके मांगने पर कोर्ट ने कहा, "अगर कोई जज आपके प्रति अच्छा व्यवहार करता है, तो उसे कभी कमजोर न समझें।"
अदालत ने अपने फैसले में क्या कहा?
अदालत ने कहा, “आप कह रहे हैं कि आप भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन आपके वकील कह रहे हैं कि चूंकि आप पहले ही जेल जा चुके हैं, इसलिए आप भुगतान नहीं करेंगे। यदि आप भुगतान करने को तैयार हैं, तो मैं इस मामले की सुनवाई क्यों कर रही हूं? कृपया भुगतान करें।”
विपक्षी पक्ष के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया कि अभी 7.75 करोड़ रुपये की रकम बाकी है, जो राजपाल यादव को चुकानी है। दोनों पक्ष किसी तरह पैसे देने को तैयार हो गए, लेकिन राजपाल यादव से दोबारा पैसे देने के बारे में पूछा गया, तो वह आनाकानी करने लगे और कहा कि उन्हें पहले ही विपक्षी पार्टी 3 महीने की सजा दिलवा चुकी है, जिसका उन्हें जवाब देना होगा।
-1775139767629.jpg)
एक्टर ने कहा - 'मुझे भारी नुकसान हुआ'
कार्यवाही के दौरान, अदालत ने पक्षों को बातचीत के जरिए समझौता कराने के लिए पूरी कोशिश की। पूछे जाने पर, शिकायतकर्ता ने अंतिम समझौते के तौर पर 6 करोड़ रुपये की कम राशि स्वीकार करने पर सहमति जताई। हालांकि, भावुक होकर राजपाल ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि उन्हें पहले ही भारी आर्थिक नुकसान हो चुका है। ऑनलाइन पेश होते हुए उन्होंने अदालत को बताया कि उन्हें पांच फ्लैट बेचने पड़े और वे पहले ही एक बड़ी रकम चुका चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैं भावुक नहीं हूं... मुझे पांच बार और जेल भेज दो।"
बता दें कि राजपाल यादव ने 6 करोड़ रुपये चुकाने और विवाद सुलझाने के लिए 30 दिन का समय मांगा, लेकिन जज ने इसे देने से इनकार कर दिया। जस्टिस शर्मा ने कहा, “ना मतलब ना। मैं फैसला सुरक्षित रखूंगी। मैं और समय नहीं दूंगी।” फिलहाल, राजपाल यादव को राहत मिलेगी या उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी, यह कोर्ट के आदेश के बाद ही साफ हो पाएगा। यह आने वाले दिनों में अंतिम फैसले से तय हो जाएगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :