राज करने आ रहा है Raja Shivaji, एडवांस बुकिंग हुई चालू, बॉक्स ऑफिस पर आएगा सैलाब

अभिनेता रितेश देशमुख की अपकमिंग पीरियड ड्रामा मराठी फिल्म राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई है। ...और पढ़ें

अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
शुरू हुई राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग
रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म
पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख को भला कौन नहीं जानता। रितेश की अपकमिंग फिल्म का नाम राजी शिवाजी है, जिसे मराठी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले रितेश देशमुख की राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग हो गई है।
इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी राज करेगी और कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी।
ओपन हुई राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग
रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी फिल्म का नाम लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मल्टी स्टारर फिल्म में रितेश न सिर्फ एक्टर हैं, बल्कि डायरेक्शन की जिम्मेदारी को भी निभा रहे हैं। हाल ही में मराठी मूवी राजा शिवाजी का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया, जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।

हर कोई राजा शिवाजी की रिलीज का इंतजार कर रहा है। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग ओपन होने की आधिकारिक जानकारी दी है। तरण के अनुसार-
मराठी वर्जन में फिल्म राजा शिवाजी की टिकटों की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर फिलहाल फैंस में जो बज बना हुआ है, उससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि रितेश देशमुख की ये मूवी बंपर एडवांस कलेक्शन करती दिखेगी।
गौर किया जाए रितेश देशमुख की राजा शिवाजी की रिलीज डेट की तरफ तो 1 मई को इस पीरियड ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान की रोमांटिक थ्रिलर एक दिन से इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी राजा शिवाजी
दरअसल रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है। रितेश फिल्म में उनका ही किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनके अलावा राजा शिवाजी में संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन खान जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :