PSL 2026: फखर जमान को बॉल टेम्परिंग में फंसाने के लिए क्या कराची किंग्स ने रची थी साजिश? खुलासे से मचा हंगामा

फखर जमान को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) मैच में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। कराची किंग्स के संदेह जताने के बा ...और पढ़ें

PSL में दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया
कराची किंग्स ने अंपायरों को संदेह की जानकारी दी
पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) मैच में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में पांच रन की पेनाल्टी और गेंद बदलने का फैसला होने से पहले ही अंपायरों की नजर थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। जमान को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने के बाद दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सूत्र ने कहा कि कराची किंग्स प्रबंधन ने 13वें ओवर से ही चौथे अंपायर और बाद में मैच रेफरी को बताया था कि उन्हें शक है कि फखर गेंद के साथ कुछ कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार, मैच रेफरी ने ऑन फील्ड अंपायरों से लाहौर कलंदर्स टीम, खासकर जमान पर नजर रखने को कहा। उन्होंने बताया कि आखिरी ओवर से पहले अंपायर फैसल अफरीदी पहले से ही करीबी निगरानी कर रहे थे।
फखर जमान की अपील हुई थी खारिज
उन्होंने गेंद मंगवाई और जांच करने पर संदेह हुआ कि किसी बाहरी वस्तु से गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से गेंद बदलने और पेनाल्टी रन देने का फैसला किया गया। प्रतिबंध लगने के बाद जमान ने पीएसएल की तकनीकी समिति से मैच रेफरी के फैसले को पलटने की अपील भी की, लेकिन समिति ने यह कहते हुए प्रतिबंध बरकरार रखा कि अंपायरों और मैच रेफरी के पास कार्रवाई के लिए पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य मौजूद थे।
प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को शुक्रवार रात मुल्तान सुल्तांस के विरुद्ध लाहौर के मैच से बाहर बैठना पड़ा और वह नौ अप्रैल को होने वाला एक और मुकाबला भी मिस करेंगे।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :