'वाराणसी' के बाद Priyanka Chopra की लग गई लॉटरी, एक्ट्रेस के हाथ आई इतनी बड़ी बायोपिक!

प्रियंका चोपड़ा एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के बाद एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। वह मैरी कॉम के बाद एक और बायोपिक कर रही हैं। ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा इस बायोपिक का बनेंगी हिस्सा/ फोटो- Instagram
मैरी कॉम के बाद एक और बायोपिक का हिस्सा होंगी प्रियंका चोपड़ा
वाराणसी के बाद इस फिल्म के लिए की दो दिन की शूटिंग
मीरा नायर के डायरेक्शन में बन रही बायोपिक में प्रियंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के दोनों हाथ इस वक्त लड्डूओं से भरे हुए हैं। एक तरफ जहां ग्लोबल आइकॉन एक से बढ़कर एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के द्वार भी अब एक्ट्रेस के लिए फिर से खुलने लगे हैं।
हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब 6 साल के बाद एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसमें उनके अपोजिट महेश बाबू दिखाई देंगे। प्रियंका इस बीच कई बार अपने साक्षात्कार में कह चुकी हैं कि हिंदी सिनेमा में भी कुछ फिल्मों को लेकर बातचीत चल रही है। अब खबरें हैं कि 'मैरी कॉम' के बाद प्रियंका चोपड़ा एक और बड़ी बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
सबसे लोकप्रिय महिला पेंटर की बायोपिक का बनेंगी हिस्सा
मिड-डे की एक रिपोर्ट की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा अमृता शेरगिल की बायोपिक का हिस्सा बनने वाली हैं, जिसका टाइटल 'अमरी' (Amri) है। बता दें कि भारत और हंगरी की नागरिकता रखने वाली अमृता शेरगिल बीसवीं सदी की शुरुआत की सबसे प्रख्यात महिला पेंटर्स में से एक थीं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मीरा नायर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका मेन लीड के तौर पर नहीं, बल्कि एक अहम किरदार में दिखाई देंगी।
प्रियंका वर्तमान में हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में खूब काम कर रही हैं, ऐसे में फिल्म में उनकी उपस्थिति एक वैश्विक स्टारडम जोड़ेगी। मीरा नायर की योजना फिल्म को भारत के साथ-साथ हंगरी और फ्रांस में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने की है, ऐसे में फिल्म से प्रियंका का जुड़ना उन्हें काफी मदद करेगा।
-1777358080707.jpg)
प्रियंका चोपड़ा कर चुकी हैं अपने हिस्से की शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अमरी' का एक हिस्सा ऐसा है जिसे मीरा नायर चाहती थीं कि प्रियंका चोपड़ा ही करें। इसी वजह से उन्होंने बीते साल देसी गर्ल से संपर्क किया था। प्रियंका कुछ दिनों पहले अमृतसर में अपने हिस्से की शूटिंग भी कर चुकी हैं। हैदराबाद में अपनी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग से सीधा प्रियंका इसी काम के सिलसिले में अमृतसर गई थीं, जहां दो दिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग की। इस फिल्म में अभिनेत्री तान्या मानिकतला मुख्य भूमिका में हैं।

यह मीरा नायर और प्रियंका चोपड़ा का पहला कोलेबोरेशन है। जहां प्रियंका हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में काम करती हैं, ठीक उसी तरह मीरा भी एक इंडियन-अमेरिकन फिल्ममेकर हैं। फिल्म की कहानी क्या होगी और प्रियंका उसमें किस तरह का किरदार निभाएंगी, इस पर मेकर्स ने अभी पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :