Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बेटी दुआ के हाथों दी गुडन्यूज

दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बेटी दुआ के हाथों दी गुडन्यूज

Deepika Padukone Second Pregnancy: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। ...और पढ़ें





 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने प्यारी फोटो के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के जन्म के दो साल बाद फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपनी लाडली के हाथों ही फैंस को दी है।
दोबारा मां बनेंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह अपनी लाडली दुआ को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा है और दुआ का आधा फेस भी ढका है। हालांकि, फोटो का सबसे बड़ा हाइलाइट नन्ही दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी किट है।

बेटी दुआ ने अनाउंस की मां की प्रेग्नेंसी

जी हां, दीपिका और रणवीर सिंह ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दुआ के हाथों दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए दो नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां दे रहा है।

भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस अनाउंसमेंट पर अपनी खुशी जाहिर की है। फैंस भी कपल को खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।


दो साल पहले घर में आई थी नन्ही परी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम दुआ है। अब दो साल बाद दीपिका दोबारा मां बनने जा रही हैं और उनकी लाडली बड़ी बहन बनेंगी।



दीपिका-रणवीर का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। तभी से वह लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट है। वह शाह रुख खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म किंग (King) और अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी राका (Raaka) में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। वहीं, रणवीर सिंह धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद अपकमिंग फिल्म प्रलय में नजर आएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]