Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Priyadarshan ने बताया क्यों अक्षय कुमार के साथ बनाते हैं ज्यादातर फिल्में? कहा- 'मेरे लिए वो शैतान...'

Priyadarshan ने बताया क्यों अक्षय कुमार के साथ बनाते हैं ज्यादातर फिल्में? कहा- 'मेरे लिए वो शैतान...'


प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों में बार-बार कास्ट करने का कारण बताया है। निर्देशक के अनुसार, अक्षय उनके विजन को समझते हैं और उन पर पूरा भरोस ...और पढ़ें




प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को बार-बार कास्ट करने का कारण बताया


अक्षय कुमार को नहीं देना पड़ता निर्देश


कब रिलीज हो रही भूत बंगला


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने परेश रावल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राजपाल यादव के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार के साथ निर्देशक ने 6 फिल्मों में काम किया है और भूत बंगला उनकी साथ में 7वीं फिल्म है।


इन शानदार जोड़ी ने हमें 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी सफल कॉमेडी फिल्में दी हैं। इनकी गिनती आज भी कल्ट फिल्मों में होती है। अब 14 साल बाद इस जोड़ी को भूत बंगला में साथ में काम करता देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

ज्यादा सुधार करने की नहीं पड़ती जरूरत

प्रियदर्शन की फिल्मों में एक पैटर्न आपने देखा होगा कि वो ज्यादातर अक्षय कुमार को ही अपनी फिल्मों में कास्ट करते हैं। इसके पीछे का कारण क्या है इस पर निर्देशक ने अपनी बात साफ की। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि उन्हें इन जाने-माने अभिनेताओं के साथ काम करना पसंद है, जिन्हें वे अपने जाने-माने साथी कहते हैं, क्योंकि वे उन पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं क्योंकि वो उनके विजन को समझते हैं। इस वजह से उन्हें ज्यादा डायरेक्ट करने या सुधारने की आवश्यकता नहीं पड़ती।


निर्देशक ने बताया कास्ट करने की वजह

प्रियदर्शन ने अपनी कास्टिंग रणनीति समझाते हुए कहा, 'मलयालम में एक कहावत है कि जब आपके किचन में पर्याप्त मक्खन हो, तो घी की तलाश न करें।'

उन्होंने आगे कहा, 'इसी तरह मुझे लगता है कि ये मेरे लिए अनमोल संपत्ति हैं जिन पर मैं भरोसा कर सकता हूं और जिन्हें मैं अपने सीन दे सकता हूं क्योंकि एक कहावत है कि जाने-माने शैतान अनजान फरिश्तों से बेहतर होते हैं। तो ये मेरे जाने-माने शैतान हैं।'


यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसका निर्माण कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। वहीं 16 अप्रैल को इसका पेड़ प्रिव्यू रखा गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]