Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'Sholay के बाद ऐसी फिल्म देखी...', Dhurandhar 2 देख गदगद हुए सूरज बड़जात्या, आदित्य धर को किया सलाम

'Sholay के बाद ऐसी फिल्म देखी...', Dhurandhar 2 देख गदगद हुए सूरज बड़जात्या, आदित्य धर को किया सलाम


दिग्गज निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का रिव्यू किया है। ...और पढ़ें






एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर (Dhurandhar) और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को सफलता के साथ-साथ कई डायरेक्टर्स का साथ भी मिला। सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों ने धुरंधर की तारीफ की।

अब फिल्म मैंने प्यार किया के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 देखी और फिल्म का रिव्यू किया है। उन्होंने धुरंधर 2 की तुलना रमेश सिप्पी की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले (Sholay) से की है।
सूरज बड़जात्या ने किया आदित्य धर को सलाम

सूरज बड़जात्या ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में धुरंधर 2 और आदित्य धर की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "एक फिल्ममेकर के तौर पर जो अच्छा है, वह अच्छा ही है। मुझे लगता है कि धुरंधर फिल्म शोले के बाद एक बेहतरीन फिल्म है। हर किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया गया है। आदित्य को मेरा सलाम।"

धुरंधर 2 के कंटेंट की तारीफों के बांधे पुल

सूरज बड़जात्या ने आगे कहा, "सभी टॉपिक्स पर फिल्में बननी चाहिए, लेकिन इस तरह का कंटेंट बहुत जरूरी है, ताकि हम नई पीढ़ी को एक-दूसरे पर भरोसा करना, उम्मीद रखना और एक-दूसरे का साथ देना सिखा सकें। नहीं तो, हम सब बंटते जा रहे हैं। आखिर अकेलापन क्यों होना चाहिए?"


धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की सफलता के बाद इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) धमाल मचा रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह पहली फिल्म है जो 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई है वो भी एक महीने के अंदर

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म खाड़ी देशों में बैन रही थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]