Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Oppo Pad Mini टैबलेट 21 अप्रैल को होगा लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Oppo Pad Mini टैबलेट 21 अप्रैल को होगा लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Oppo Pad Mini जल्द चीन में लॉन्च होगा। टीज़र वीडियो में इसके डिज़ाइन, बैटरी और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। इसमें 8.8-इंच डिस्प्ले, 13-मेगापि ...और पढ़ें





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Pad Mini टैबलेट जल्द चीन में लॉन्च होगा। Oppo ने लॉन्च से ठीक पहले इसका टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस टैब के डिजाइन डिटेल्स, बैटरी और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। Oppo Pad Mini को 8.8-इंच डिस्प्ले और 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही ओप्पो का यह टैब क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा।

Oppo Pad Mini लॉन्च डेट

Oppo ने सोशल मीडिया साइट Weibo पर Oppo Pad Mini का टीजर शेयर किया है। इस टीजर से पता चलता है कि यह फोन 21 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस टैब के साथ कंपनी Oppo Pad 5 Pro भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने दोनों टैब की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।


Oppo Pad Mini की संभावित खूबियां

Oppo Pad Mini में सेल्फी के लिए पंच होल सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही यह काफी स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले के चारों ओर एक समान बैजल देखने को मिलेंगे। इस टैब में OLED डिस्प्ले पैनल और 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही रियर पैनल में सिंगल कैमरा सेंसर मिलेगा।

Oppo Pad Mini काफी हद तक Apple के iPad Mini और Xiaomi Pad Mini की टक्कर में मार्केट में उतारा जा रहा है, जिनमें 8.8-इंच की डिस्प्ले मिलती है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Oppo Pad Mini में 8.8-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक और आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 का होगा। ओप्पो का यह टैब Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ मार्केट में आएगा।


Oppo Pad Mini की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। यह टैब 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी थिकनेस 5.39mm और वजन 279g हो सकता है। Oppo के इस टैब को चीन कलर डार्क स्यान, ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जा सकता है।


Oppo को लेकर खबर है कि 21 अप्रैल को वह Oppo Enco Clip 2 और Oppo Watch X3 Mini भी लॉन्च करेगा। इसके साथ ही कंपनी अपने फ्लैगशिप Find X9 Ultra और Find X9s Pro स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]