Netflix पर आते ही 1 घंटे 59 मिनट की फिल्म ने मचाया तांडव, टॉप पर ट्रेंड कर रही Action Thriller

Netflix पर आते ही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने कोहराम मचा दिया है। फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें
-1775570177979_v.webp)
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही एक्शन थ्रिलर

1 घंटे 59 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर मचाया कोहराम
थिएटर के बाद ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन थ्रिलर फिल्मों का बोलबाला हमेशा से रहा है, वहीं जब से ओटीटी का क्रेज बढ़ा है तब से मूवी लवर्स के लिए ये एक सहूलियत हो गई है अब घर बैठे एक्शन मूवीज को एंजॉय किया जा सकता है।
इसीलिए हम भी अपने दर्शकों के लिए नई-नई मूवीज के बारे में जानकारी देते रहते हैं, खासकर जब फिल्म ओटीटी की टॉप लिस्ट में ट्रेंड कर रही है।
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये एक्शन थ्रिलर
आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं वह है श्री विष्णु (Sri Vishnu) स्टारर 'मृत्युंजय' (Mrithyunjay)। यह एक्शन थ्रिलर नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन यह ओटीटी पर तहलका मचा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?
एक्शन थ्रिलर की कहानी एक खुशमिजाज पत्रकार जय की है, जो वैसे तो शोक-संदेशों के विज्ञापन जुटाने का काम करता है, लेकिन उसका सपना एक दिन क्राइम इन्वेस्टिगेटिव पत्रकार बनने का है। एक दिन उसका सामना अच्युत शर्मा नाम के एक व्यक्ति की मौत से होता है। अंजली के प्रति सहानुभूति होने के कारण, वह उसकी बेटी अंजली से वादा करता है कि वह उसके पिता की हत्या का रहस्य सुलझाएगा।
-1775570318669.jpg)
दूसरी ओर, ACP सीता शहर में हो रही हत्याओं को सुलझाने के एक मामले पर काम कर रही है, लेकिन पुलिस कमिश्नर उस पर दबाव डालते हैं कि वह इन मामलों को दुर्घटना बताकर बंद कर दे। जय और सीता किस तरह मिलकर इन मामलों को सुलझाते हैं और उस कुख्यात, लेकिन बेहद तेज-तर्रार कॉन्ट्रैक्ट किलर 'साधु' को पकड़ने का टारगेट रखते हैं।
-1775570328163.jpg)
फिल्म के बारे में
मृत्युंजय (Mrithyunjay) 2026 तेलुगु एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म है, जिसे श्री हुसैन शा किरण ने डायरेक्ट किया है और इसमें श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन ने एक्टिंग की है। यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 3 अप्रैल को दस्तक दे चुकी है। इस वक्त फिल्म टॉप 10 में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :