मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ दिया', गैंग्स ऑफ वासेपुर देखकर Nawazuddin Siddiqui की बेटी ने दी थी नसीहत; लगाई थी रोक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी शोरा ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखने के बाद उनकी किस चीज पर रोक लगाई, जिससे उनका आत्मविश्वास हिल गया ...और पढ़ें

शोरा ने तोड़ा था पिता का कॉन्फिडेंस/ फोटो- Instagram
गैंग्स ऑफ वासेपुर देखकर बेटी ने दी थी सलाह
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ दिया
क्या एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी शोरा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी वह एक्टर हैं, जो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पर्दे पर आते हैं। वह जिस भी रोल को निभाते हैं, उसमें इस कदर डूब जाते हैं कि फैंस उनके आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।
ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि कोई उनका कॉन्फिडेंस तोड़ सकता है। हालांकि, ऐसा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुआ है, जहां उनकी बेटी शोरा ने ही उनका आत्मविश्वास तोड़ा। कैसे बेटी की वजह से टूटा पिता का आत्मविश्वास, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को यह काम करने से रोकती हैं बेटी
एंटरटेनमेंट पोर्टल जूम को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "हर बेटी अपने पिता से बहुत ही सीधी और साफ बात करती है। उसने (शोरा) मेरी बहुत फिल्में नहीं देखी हैं। उसने शायद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' चुपके से देख ली थी, लेकिन मेरे डांस की उसने फिल्म में बहुत ही आलोचना की।"
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेटी के स्वभाव के बारे में आगे बातचीत करते हुए बताया कि वह बहुत ही मुंहफट है और उसने मुझसे कहा, 'आप डांस मत किया करो, बहुत ही खराब डांसर हो आप।' "उसने मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ दिया। अब डांस करते हुए मेरा आत्मविश्वास एकदम लो हो जाता है, लेकिन मैं दोबारा ट्राय करूंगा। यह जरूरी नहीं है कि हर चीज में परफेक्ट होना जरूरी है, कुछ लोग सिर्फ मजे करना चाहते हैं।"

पिता की तरह ही एक्टिंग में है दिलचस्पी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेटी के एक्टिंग फील्ड की तरफ झुकाव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगी, फिर हम देखेंगे कि उसे क्या करना है। वह एक्टिंग को लेकर काफी जुनूनी है।" इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी बताया था कि उनकी बेटी एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। वह खुद गई और परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी में उसने एडमिशन लिया और गुरुजी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि मैं एक्टिंग सीखना चाहती हूं।"

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस लॉन्च करने का जिम्मा किसी और ने नहीं, बल्कि सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने लिया है, जो जल्द ही डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखेंगे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :