Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

MI की CSK के खिलाफ सबसे बड़ी हार से झल्‍लाए कप्‍तान हार्दिक पांड्या, बल्‍लेबाजों को जमकर लगाई लताड़

MI की CSK के खिलाफ सबसे बड़ी हार से झल्‍लाए कप्‍तान हार्दिक पांड्या, बल्‍लेबाजों को जमकर लगाई लताड़

मुंबई इंडियंस को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ रन के अंतर की सबसे बड़ी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। हार्दिक पांड्या ने बल्‍लेबाजों को हार का दोषी ठहराया। ...और पढ़ें





 मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं हार के लिए कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने अपने बल्‍लेबाजों को जमकर लताड़ लगाई है। पांड्या ने कहा कि पावरप्‍ले में जल्‍दी विकेट गंवाने के बाद हम प्रतिस्‍पर्धा नहीं कर सके।


बता दें कि मुंबई इंडियंस को गुरुवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों आईपीएल 2026 के 33वें मैच में 103 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। चेन्‍नई की मुंबई पर रन के अंतर से आईपीएल में यह सबसे बड़ी जीत रही।

वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्‍लेबाजी की और संजू सैमसन (101*) के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। संजू को उनके शानदार शतक के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हार्दिक पांड्या ने क्‍या कहा

मुंबई की यह मौजूदा आईपीएल में लगातार पांचवीं हार रही। इससे झल्‍लाए हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, 'पावरप्‍ले में जल्‍दी विकेट गंवा देने से मुकाबला हमेशा मुश्किल हो जाता है। हम इसके बाद संभल नहीं सके। हमें बेहतर बल्‍लेबाजी करनी चाहिए थी।'

पांड्या ने आगे कहा, 'सीएसके के बल्‍लेबाजों ने भी इसी पिच पर बल्‍लेबाजी की। संजू ने शानदार पारी खेली और उनके बल्‍लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिए। हमें लक्ष्‍य का पीछा करने के लिए जरूरी था कि पावरप्‍ले अच्‍छा हो और लय बनाए रखें, लेकिन वो काम नहीं कर पाया। टीम में बदलाव के बारे में बात करेंगे और देखते हैं कि आगे क्‍या होता है।'

प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने मुंबई को विशाल अंतर से मात देकर मौजूदा आईपीएल में अपनी तीसरी जीत हासिल की। सीएसके अब 7 मैचों में तीन जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई को लगातार पांचवीं शिकस्‍त का खामियाजा भुगतना पड़ा और वो आठवें स्‍थान पर खिसक गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]