Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इस महीने लॉन्‍च होगी MG Majestor, टोयोटा, स्‍कोडा की बढ़ेगी टेंशन

इस महीने लॉन्‍च होगी MG Majestor, टोयोटा, स्‍कोडा की बढ़ेगी टेंशन


एमजी की ओर से भारत में जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर MG Majestor को पेश किया जा चुका है। अब इसे इसी महीने भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। इससे किन एसयूवी क ...और पढ़ें





ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर MG Majestor को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन के साथ इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी MG Majestor

एमजी अपनी डी प्‍लस सेगमेंट की एसयूवी मेजेस्‍टर को इस महीने भारत में लॉन्‍च करेगी। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 20 अप्रैल को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।
कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर कनेक्‍टिड टेल लाइट, स्‍मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4X4 क्षमता को भी दिया गया है।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से अभी सिर्फ इसे पेश किया गया है। जल्‍द ही इस एसयूवी को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की घोषणा भी की जाएगी। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल इस एसयूवी को अब प्री रिजर्व करवाया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]