मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम में अब साथ देगा Google Gemini, सीधे प्रोफेशनल हेल्प से कनेक्ट करेगा नया फीचर

Google ने अपने Gemini चैटबॉट को अपडेट किया है। अब ये बातचीत के दौरान आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े संभावित मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम का पता ...और पढ़ें

मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए Gemini हुआ अपडेट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपने Gemini चैटबॉट को अपडेट कर रहा है ताकि उन लोगों की मदद की जा सके जो शायद मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से गुजर रहे हों। ये AI चैटबॉट अब एक रीडिजाइन्ड 'Help Is Available' मॉड्यूल डिस्प्ले करेगा। जब ये आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े किसी संभावित मानसिक स्वास्थ्य संकट को पहचानेगा। एक ब्लॉग पोस्ट में, Google ने बताया कि इस रीडिजाइन्ड मॉड्यूल में अब एक आसान 'वन-टच' इंटरफेस शामिल है, जो यूजर्स को रियल-वर्ल्ड प्रोफेशनल हेल्प से कनेक्ट करता है। ये मॉड्यूल चैट करने, कॉल करने, मैसेज भेजने या किसी क्राइसिस हॉटलाइन वेबसाइट पर जाने के ऑप्शन देता है।
Google का कहना है कि एक बार ये इंटरफेस एक्टिवेट हो जाने पर, ये पूरी चैट के दौरान दिखाई देता रहेगा। प्रोफेशनल हेल्प पाने का ऑप्शन यूजर को साफ-साफ दिखाई देता रहेगा। कुछ टेस्टिंग में पाया गया कि ये मॉड्यूल अभी भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, Engadget ने बताया कि इस इंटरफेस में एक ऐसा ऑप्शन भी है जिससे यूजर्स इसे हटा सकते हैं।
Gemini कन्वर्सेशन से जुड़े मुक़दमे के बाद आया है ये अपडेट
ये अनाउंसमेंट 36 साल के Jonathan Gavalas के परिवार द्वारा Google पर मुकदमा करने के एक महीने बाद की गई है। परिवार ने आरोप लगाया था कि Jonathan ने Google के Gemini चैटबॉट के साथ महीनों तक बातचीत करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, Jonathan Gavalas का Gemini के साथ एक रोमांटिक रिलेशनशिप था। आरोप है कि Gemini ने ही उन्हें अपनी जान लेने और एक डिजिटल अवतार बनने का सुझाव दिया था, ताकि वे दोनों हमेशा साथ रह सकें।
उस समय, Google ने एक बयान में कहा था कि Gemini ने 'साफ किया था कि वह एक AI है और उसने उस व्यक्ति को कई बार क्राइसिस हॉटलाइन पर जाने का सुझाव दिया था,' साथ ही यह भी कहा था कि 'AI मॉडल हमेशा सही नहीं होते।'

Google का Gemini चैटबॉट अकेला ऐसा AI चैटबॉट नहीं है जिस पर खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप लगे हों। 2025 में, OpenAI पहली ऐसी AI कंपनी बनी जिस पर गलत तरीके से मौत का मुकदमा चला। अप्रैल 2025 में, 16 साल के Adam Raine ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद, उनके पेरेट्स को ChatGPT पर एक चैट मिली जिसका टाइटल था 'Hanging Safety Concerns' (फांसी लगाने से जुड़ी सुरक्षा चिंताएं)। उनका दावा है कि उनके बेटे ने महीनों तक इस AI बॉट के साथ अपनी जान लेने के बारे में बातचीत की थी।
Google का कहना है कि Gemini को नुकसान पहुंचाने वाले जवाबों से बचने के लिए अपडेट किया जा रहा है
Google ने कहा कि लोग Gemini के साथ कई अलग-अलग तरीकों से बातचीत कर रहे हैं और मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़ी जानकारी भी खोज रहे हैं। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उसकी क्लिनिकल टीमें यूजर्स को असल दुनिया के रिसोर्सेज से कनेक्ट पर ध्यान दे रही हैं, ताकि उन लोगों को प्रैक्टिकल हेल्प दी जा सके जो शायद किसी संभावित मेंटल हेल्थ प्रॉब्ल्म से गुजर रहे हों।
Google, Gemini के जवाबों में भी बदलाव कर रहा है ताकि नुकसान पहुंचाने वाले बिहेवियर, जैसे- खुद को नुकसान पहुंचाने की इच्छा को सही ठहराने से बचा जा सके। कंपनी ने Gemini को इस तरह से भी ट्रेन किया है कि वह अपने जवाबों में गलत धारणाओं से सहमत न हो और न ही उन्हें बढ़ावा दे। साथ ही, वह सब्जेक्टिव एक्सपीरिएंस और ऑब्जेक्टिव फैक्ट के बीच अंतर कर सके।

Labels
Busines
Post A Comment
No comments :