सालों का इंतजार खत्म, अब कमेंट्स के लिए मिलेगा 'Edit' बटन
सालों का इंतजार खत्म, अब कमेंट्स के लिए मिलेगा 'Edit' बटन
Instagram ने एक नए फीचर की घोषणा ने की है। इसे यूजर्स अब अपने कमेंट्स को एडिट कर सकेंगे। लंबे समय से इस फीचर के आने का इंतजार यूजर्स द्वारा किया जा रह ...और पढ़ें

Instagram में कमेंट को एडिट किया जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram ने एक नए फीचर को रोल आउट करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स अपने कमेंट्स को एडिट कर सकेंगे। अनाउंस किया गया ये नया फीचर इस सोशल मीडिया एप पर लंबे समय से चली आ रही एक कमी को दूर करता है। Meta के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने बताया कि ये फीचर दुनिया भर में रोल आउट किया जा रहा है। ये यूजर्स को कमेंट पोस्ट करने के तुरंत बाद उसमें बदलाव करने की सुविधा देता है, जिससे टाइपिंग की गलतियों को सुधारना या जवाबों को बेहतर बनाना आसान हो जाता है। वैसे Instagram पर कुछ समय से पोस्ट को एडिट करने की सुविधा मौजूद थी, लेकिन कमेंट्स को एडिट नहीं किया जा सकता था।
Instagram कमेंट्स को कई बार एडिट किया जा सकता है
Instagram ने एक प्रेस नोट में बताया कि इस नए अपडेट के साथ, यूजर्स अब कमेंट पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर उसे एडिट कर सकते हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एडिट करने की संख्या पर कोई सीमा नहीं लगाई है, जिसका मतलब है कि यूजर्स जरूरत के हिसाब से कई बार सुधार या बदलाव कर सकते हैं।
किसी कमेंट को एडिट करने के लिए, यूजर्स नए 'Edit' ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं, जो पोस्ट किए गए कमेंट के नीचे दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट करने पर, एक नया पॉप-अप ओपन होता है, जिससे यूजर्स अपडेटेड वर्जन को सेव करने से पहले कमेंट के टेक्स्ट में बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, इसमें कुछ सीमाएं भी हैं। कंपनी के मुताबिक, कमेंट का केवल टेक्स्ट वाला हिस्सा ही एडिट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर किसी कमेंट में टेक्स्ट और इमेज, दोनों शामिल हैं, तो यूजर्स केवल लिखे हुए कंटेंट में ही बदलाव कर पाएंगे, इमेज में नहीं।
इसके अलावा, एडिट किए गए कमेंट पर एक हल्के भूरे रंग का 'Edited' लेबल दिखाई देगा, जिससे पता चलेगा कि उसमें बदलाव किए गए हैं। हालांकि, Instagram कमेंट का पुराना वर्जन (version history) देखने की सुविधा नहीं देगा। एक बार एडिट हो जाने के बाद, दूसरे यूजर्स ओरिजनल कमेंट को नहीं देख पाएंगे।
इस फीचर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। Instagram ने 2014 में ही पोस्ट के लिए एडिट किए जा सकने वाले कैप्शन की सुविधा शुरू कर दी थी, लेकिन कमेंट्स को एडिट करने की सुविधा एक दशक से भी ज्यादा समय तक उपलब्ध नहीं थी। इसकी तुलना में, X (पहले Twitter) ने 2022 में एडिट किए जा सकने वाले पोस्ट और कमेंट्स की टेस्टिंग शुरू की थी, लेकिन ये सुविधा उपलब्धता और सब्सक्रिप्शन प्लान पर निर्भर करती है।
वहीं, Instagram का टेक्स्ट-बेस्ड सोशल प्लेटफॉर्म और X का कंपीटीटर्स Threads यूजर्स को एक सीमित समय-सीमा के अंदर पोस्ट एडिट करने की सुविधा देता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :