Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ना सुपरस्टार, ना बड़ा बजट... Drishyam से ज्यादा सस्पेंस, धुरंधर से दमदार कहानी; Netflix पर नंबर 1 बनी ये फिल्म

ना सुपरस्टार, ना बड़ा बजट... Drishyam से ज्यादा सस्पेंस, धुरंधर से दमदार कहानी; Netflix पर नंबर 1 बनी ये फिल्म


नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है। थिएटर में औसत प्रदर्शन के बाद, यह क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का दिल जीत रही ...और पढ़ें








 नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन अलग-अलग जॉनर की कई फिल्म रिलीज होती रहती हैं। इसमें रोमांटिक, थ्रिलर, क्राइम, स्काई फाई, हॉरर कॉमेडी शैली की कई फिल्म शामिल हैं। वहीं क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है जो कई लोगों को पसंद आता है।


आज हम जिस फिल्म के बारे में आपको बताने वाले हैं वो थिएटर में तो उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन ओटीटी पर आते ही खूब वाहवाही बटोर रही है। 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर भी धांसू रेटिंग मिली है।


हम बात कर रहे हैं नीना गुप्ता (Neena Gupta) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) स्टारर फिल्म वध 2 (Vadh 2) की जोकि अपने थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।




क्या है वध 2 की कहानी?

इसका पहला पार्ट साल 2022 में आया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब 4 साल बाद इसके सीक्वल को भी लोग वैसा ही प्यार दे रहे हैं। वध 2 की कहानी मध्य प्रदेश की जेल के भीतर एक खूंखार कैदी के गायब होने की मिस्ट्री पर आधारित है। संजय मिश्रा (एक रिटायर होने वाले गार्ड) और नीना गुप्ता (एक कैदी) के बीच पनपते कोमल रिश्ते और जेल के अंदर हुए एक सस्पेंसपूर्ण मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म न्याय और नैतिकता पर सवाल उठाती है।



कितना था फिल्म का बजट?

दो घंटे आठ मिनट की इस क्राइम थ्रिलर में वो ताकत है कि ये आपको पूरे टाइम अपनी सीट से बांधे रखेगी। इसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है और लव रंजन तथा अंकुर गर्ग ने 'लव फिल्म्स' के बैनर तले निर्मित किया है। वहीं बात करें वध 2 के बजट की तो इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।


कहानी में भर-भरके ट्विस्ट भरा हुआ है और ये आखिरी तक आपको सस्पेंस में बांधे रखेगी। फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर की बात करें तो कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित के सिंह, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा ने भी अच्छा काम किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]