Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'अजय सान्याल की नजर...' खचाखच भरे थिएटर में चुपके से Dhurandhar 2 देखने पहुंचे R Madhavan, फैन ने पकड़ा

'अजय सान्याल की नजर...' खचाखच भरे थिएटर में चुपके से Dhurandhar 2 देखने पहुंचे R Madhavan, फैन ने पकड़ा

आर माधवन अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को चुपके से थिएटर में देखने पहुंचे, जहां एक फैन ने उन्हें पहचान लिया। अक्षय राठी ने इस पल का वीडियो शेयर किया, जिसमें म ...और पढ़ें




आर माधवन ने चुपके से देखी अपनी फिल्म धुरंधर 2


एक फैन अक्षय राठी ने उन्हें थिएटर में पहचाना


फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1466 करोड़ से अधिक कमाए


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की कास्ट और कहानी की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। इस बीच मूवी में अजय सान्याल के रोल में नजर आए अभिनेता आर माधवन ने थिएटर जाकर इसके पागलपन को एंजॉय करने का प्लान किया।


यामी गौतम के बाद आर माधवन चुपके से अपनी फिल्म धुरंधर 2 देखने के लिए थिएटर पहुंचे जब एक फैन ने उन्हें देख लिया और उनकी फोटो क्लिक कर ली। अक्षय राठी नाम के एक यूजर ने इस पल को कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अपनी ही फिल्म देखने पहुंचे आर माधवन

वीडियो में माधवन पूरी तरह सहज नजर आए और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं और बड़े पर्दे के अनुभव का आनंद लेते दिखे। राठी ने वीडियो के साथ एक मजाकिया कैप्शन भी लिखा। इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा- "आईएसआई चाहे जो भी योजना बनाए। बस उन्हें बता दें, अजय सान्याल की नजर उन पर हर पल रहती है! उन्हें पकड़ने में बहुत मजा आया।"


एक्टर ने साथ में फोटो भी खिंचवाई

बता दें कि फैंस के लिए ये कोई नॉर्मल दिन नहीं होता जब कोई अभिनेता खचाखच भरे थिएटर में अपने ही अभिनय को देखने आए। ऐसे एक्सपीरियंस रोज-रोज नहीं होते। जाहिर है, ऐसा करके माधवन ने पास बैठे लोगों का दिन बना दिया। राठी ने इस आउटिंग की एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, "विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुछ अविश्वसनीय लोगों के साथ एक बेहद मजेदार शाम रही!"




धुरंधर 2 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने अब तक 920 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और यह सिलसिला जारी है। वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 1466 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]