Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar 2 में इस किरदार के मुरीद हुए Paresh Rawal, 2 बार देख चुके हैं फिल्म

रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar 2 में इस किरदार के मुरीद हुए Paresh Rawal, 2 बार देख चुके हैं फिल्म

Paresh Rawal, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने जागरण को खास बातचीत में बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद आया? ...और पढ़ें





परेश रावल ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ


2 बार फिल्म देख चुके हैं अभिनेता


इस किरदार की तारीफों में बांधे पुल


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 की चर्चा चारों तरफ छाई हुई है। इस बीच फिल्म को इंडस्ट्री से भी काफी तारीफ मिल रही है। हाल ही में परेश रावल ने फिल्म की तारीफ में पुल बांधे और जागरण को विशेष बातचीत में बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद आया।

2 बार फिल्म देख चुके हैं परेश रावल

फिल्म की तारीफ करते हुए परेश रावल (Paresh Rawal) ने कहा, 'मैं धुरंधर से बहुत प्रभावित हुआ हूं। मुझे यह फिल्म बेहद ज्यादा पसंद आई है। अभी तक फिल्म का मेरे सर से नशा उतरा नहीं है। मैं पहले वाली 'धुरंधर' (Dhurandhar) को दो बार देख चुका हूं और 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को भी दो बार देख चुका हूं। मन कर रहा है कि एक और बार जाकर देख लूं।
पहली वाली तो थी ही मजेदार लेकिन दूसरी वाली धुरंधर में इतनी सारी जानकारी है कि देखने वाले को बहुत मजा आएगा। आपको देखने के बाद पता लगेगा कि इसके ऊपर और क्या है। जब आप फिल्म देखेंगे तो समझ आयेगा कि किसके ऊपर क्या इशारा किया गया है।




आर माधवन की परफॉर्मेंस की तारीफ की

परेश रावल ने R Madhvan के किरदार 'अजय सान्याल' को लेकर कहा, 'जब मैने देखा कि फिल्म में माधवन ने 'अजीत डोभाल' जी से प्रेरित किरदार निभाया है तो मुझे बहुत खुशी हुई है। वो अच्छे कलाकार हैं और अजीत डोभाल जी हमारे देश के हीरो हैं। उन्होंने जो काम किया है वो कमाल है और ऐसे लोगों को सेंटर में रखकर जब फिल्म बनाई जाती है तो अच्छा लगता है।



'धुरंधर' का हिस्सा बनने की जताई इच्छा

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में परेश रावल ने भी कुछ ऐसा ही किरदार निभाया था। अब हाल ही में उन्होंने कहा कि वे धुरंधर का हिस्सा बनना चाहते थे और उन्होंने आदित्य धर को फोन भी किया था। उन्होंने मजाक में कहा कि वे अजय सान्याल के जुड़वा भाई बनना चाहते थे।


परेश रावल की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' है जिसमें वे अक्षय कुमार, राजपाल यादव के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और भागम भाग 2 भी है।

धुरंधर 2 के बारे में

19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है वहीं इंडस्ट्री से भी फिल्म को जबरदस्त तारीफ मिल रही है। 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]