Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर आया अपडेट, DC ने समय-सीमा में काम पूरा करने का दिया निर्देश

रांची सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर आया अपडेट, DC ने समय-सीमा में काम पूरा करने का दिया निर्देश

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सिरमटोली सहित सभी फ्लाईओवर परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने एनएचएआई अध ...और पढ़ें






सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर आया अपडेट। (जागरण)



उपायुक्त ने सिरमटोली फ्लाईओवर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।


भू-अर्जन मामलों का त्वरित समाधान, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने को कहा।


एनएचएआई को लंबित मुआवजा मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने का निर्देश।


 रांची। निर्धारित समय-सीमा में सिरमटोली फ्लाईओवर सहित सभी फ्लाईओवर परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश देते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने को कहा है।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से संचालित परियोजनाओं की विशेष समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को लंबित मुआवजा मामलों का शीघ्र निष्पादन कर रैयतों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो।

मुआवजा राशि का तेजी से होगा भुगतान

भू-अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने रैयतों को देय मुआवजा राशि के भुगतान में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुआवजा भुगतान में अनावश्यक विलंब से परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित होती है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साथ ही, कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर सहित अन्य फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

इंटरचेंज परियोजना के अंतर्गत प्रभावित रैयतों को तय दरों के अनुसार शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने को भी कहा गया।

बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी केके राजहंस, पथ निर्माण विभाग, एनएचएआई के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]