Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भ्रष्टाचार संबंधी मुकदमे में नेतन्याहू को देनी है गवाही, कोर्ट से किया स्थगित करने का अनुरोध

भ्रष्टाचार संबंधी मुकदमे में नेतन्याहू को देनी है गवाही, कोर्ट से किया स्थगित करने का अनुरोध

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार संबंधी मुकदमे में अपनी गवाही स्थगित करने का अनुरोध किया है, जो अगले सप्ताह होनी थी। उनके वकीलो ...और पढ़ें





नेतन्याहू ने गवाही को स्थगित करने का अनुरोध किया। फाइल फोटो

नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार मुकदमे में गवाही स्थगित करने का अनुरोध किया।


क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और गोपनीय कारणों का हवाला दिया गया।


इजरायल के पहले प्रधानमंत्री जिन पर अपराध का आरोप लगा।


 इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि भ्रष्टाचार संबंधी मुकदमे में उनकी गवाही को अभी स्थगित कर दिया जाए। यह अगले सप्ताह होने वाला था। नेतन्याहू के वकील ने शुक्रवार को अदालत में दायर याचिका में क्षेत्र में जारी सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए यह अनुरोध किया।


यरुशलम जिला न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया, ''इजरायल और पूरे पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में घटी नाटकीय घटनाओं से जुड़े गोपनीय सुरक्षा और राजनयिक कारणों से प्रधानमंत्री कम से कम अगले दो हफ्तों तक कार्यवाही में गवाही देने में सक्षम नहीं होंगे।''


गोपनीय कारणों का विवरण देने वाला एक सीलबंद लिफाफा अदालत को सौंप दिया गया है और अभियोजन पक्ष द्वारा अपना जवाब दाखिल करने के बाद अदालत फैसला सुनाएगी। नेतन्याहू पहले ऐसे इजरायली प्रधानमंत्री हैं, जिन पर किसी अपराध का आरोप लगाया गया है।


आरोपों से किया इनकार

उन्होंने 2019 में लगाए गए रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों से इन्कार किया है। मुकदमा 2020 में शुरू हुआ और इसमें कारावास भी हो सकता है। नेतन्याहू के खिलाफ आरोपों के साथ-साथ अक्टूबर 2023 में हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।


इजरायल में अक्टूबर में चुनाव होने वाले हैं, जिसमें सर्वेक्षणों के अनुसार नेतन्याहू के गठबंधन, जो इजरायल के इतिहास में सबसे दक्षिणपंथी गठबंधन है, के हारने की आशंका है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]