Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका में बड़ा सम्मान, इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका में बड़ा सम्मान, इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल


भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वार कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वह यह सम्मान पाने वाले तीसरे भार ...और पढ़ें






भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका में बड़ा सम्मान (फाइल फोटो)


जनरल द्विवेदी इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल।


अमेरिका के आर्मी वार कॉलेज ने दिया सम्मान।


यह सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका स्थित पेंसिल्वेनिया के आर्मी वार कालेज के अंतरराष्ट्रीय हाल आफ फेम में शामिल किया गया है। इससे वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख बन गए हैं।


जनरल वीके सिंह और जनरल बिक्रम सिंह के बाद जनरल द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हाल आफ फेम में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुख हैं। सेना प्रमुख द्विवेदी अमेरिका के आर्मी वार कालेज के प्रतिष्ठित फेलो हैं।
भारतीय सेना का पोस्ट

भारतीय सेना ने एक पोस्ट में कहा, "जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सीओएएस ने आर्मी वार कॉलेज (एडब्ल्यूसी), कार्लिस्ले बैरक्स, यूएसए का दौरा किया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय हाल आफ फेम में शामिल किया गया। वह जनरल वीके सिंह और जनरल बिक्रम सिंह के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख है।"

अमेरिका दौरे पर गए जनरल द्विवेदी ने नेतृत्व, पेशेवर सैन्य शिक्षा और विकसित हो रहे सुरक्षा गतिशीलता पर फैकल्टी और अंतरराष्ट्रीय छात्र अधिकारियों को संबोधित किया। इस कालेज के पूर्व छात्र जनरल द्विवेदी ने प्रमुख सुविधाओं का दौरा किया और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]