Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'घरेलू नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश', ख्वाजा आसिफ के बयान की भाजपा-कांग्रेस ने की निंदा

'घरेलू नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश', ख्वाजा आसिफ के बयान की भाजपा-कांग्रेस ने की निंदा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले के बयान की भाजपा और कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। भाजपा ने इसे पाकिस्तान की गंभीर आर्थिक नाका ...और पढ़ें





पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ। (फाइल फोटो)


पाकिस्तान के मंत्री आसिफ के कोलकाता हमले के बयान की निंदा।


भाजपा ने इसे घरेलू आर्थिक विफलताओं से ध्यान भटकाना बताया।


कांग्रेस ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया में आतंकवाद का केंद्र कहा।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला और उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान की निंदा की। आसिफ ने कहा था कि अगर भविष्य में कोई संघर्ष होता है, तो पाकिस्तान बंगाल की राजधानी कोलकाता तक हमला करेगा।


भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पाकिस्तान के लोग गंभीर आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं और उसके मित्र देश भी अपना कर्ज वापस मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान के पास कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त फंड भी नहीं है। ऐसी स्थिति में भड़काऊ बयान देना घरेलू नाकामियों से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है।


'फर्जी ऑपरेशंस में पीएचडी कर ली है'

आसिफ की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि 1971 से पाकिस्तान भारत के विरुद्ध फर्जी आपरेशंस करता आ रहा है। उसने इसमें पीएचडी कर ली है। चाहे वह अफगानिस्तान हो, भारत हो या दक्षिण एशिया के अन्य देश। कांग्रेस सांसद ने कहा, अगर दक्षिण एशिया में आतंकवाद का कोई केंद्र है, तो वह पाकिस्तान है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]