Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'रोहित-कोहली सुपरस्टार लेकिन सूर्यवंशी भी...', पूर्व कप्तान ने वैभव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

'रोहित-कोहली सुपरस्टार लेकिन सूर्यवंशी भी...', पूर्व कप्तान ने वैभव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 'असली सुपरस्टार' बताया है। स्मिथ ने भविष्यवाणी की है कि वैभव ...और पढ़ें





अनिल कुंबले ने बुमराह को छक्के पर जताई हैरानी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेहद प्रतिभावान वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन के बाद 15 साल के इस भारतीय खिलाड़ी को 'असली सुपरस्टार' बताया है।


स्मिथ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि आईपीएल ठीक वैसे ही शुरू हुआ है जैसा मैंने सोचा था, सपाट पिचों और बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के साथ। हमेशा की तरह यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुराने सुपरस्टार कैसा प्रदर्शन करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर शुरुआती कुछ हफ्तों में नजर रखनी होगी।

वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं सुपरस्टार: स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि उसने पहली गेंद से ही आक्रामक होने की अपनी काबिलियत दिखा दी है। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर वह टूर्नामेंट के दौरान एक असली सुपरस्टार बन सकता है और मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है।

वर्ष 2008 में पहले आईपीएल का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य रहे स्मिथ का मानना है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी-20 टूर्नामेंट ने वैश्विक क्रिकेट ढांचे में क्रांति ला दी है। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि कैसे सूर्यवंशी ने बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]