Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ईरान पर न्यूक्लियर अटैक होगा या नहीं? ट्रंप की धमकी के बाद व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा अपडेट

ईरान पर न्यूक्लियर अटैक होगा या नहीं? ट्रंप की धमकी के बाद व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा अपडेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले के अल्टीमेटम के बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ईरान पर परमाणु हमला नहीं करेगा। ...और पढ़ें




ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान पर हमले की धमकी।


उपराष्ट्रपति वेंस के बयान से परमाणु हमले की अटकलें।


व्हाइट हाउस ने परमाणु हमले की अटकलों को खारिज किया।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम की डेडलाइन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ट्रंप ने कहा था कि वो ईस्टर्न टाइम के मुताबिक अमेरिका मंगलवार रात 8 बजे ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा।


ट्रंप के इस अल्टीमेटम के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, 'अमेरिका के पास ऐसे हथियार हैं जिनका उसने अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है।'

जेडी वेंस की इस बयान के बाद ये अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि क्या अमेरिका, ईरान पर न्यूक्लियर अटैक करने वाला है। लेकिन व्हाइट हाउस ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से बयान सामने आया है कि अमेरिका, ईरान पर न्यूक्लियर अटैक नहीं करेगा।

अमेरिका रात 8 बजे करेगा बड़ा हमला

ट्रंप ने मंगलवार रात 8 बजे ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने का दावा किया है। ट्रंप ने आज भी ट्रुथ सोशल पर दुनिया को डराने वाला पोस्ट शेयर किया।


ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा।'

ट्रंप ने आगे लिखा, 'ईरान में अब जब हमारी तरफ से सत्ता परिवर्तन हो गया है—जहां ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग हावी हैं—तो शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी हो सकता है, कौन जाने?'

ट्रंप ने आगे लिखा, 'हमें आज रात पता चल जाएगा—जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है। 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो!'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]